जिस तरह से धरती से डायनासोर लुप्त हो गए, उसी तरह कांग्रेस गायब हो जाएगी - राजनाथ

Union Defence Minister Rajnath Singh at the election rally in Geedam, BJP candidate from Bastar Lok Sabha seat Mahesh Kashyap, Chhattisgarh, Khabargali

गीदम की चुनावी सभा में बोले केंद्रीय रक्षा मंत्री

जगदलपुर (khabargali) गीदम की चुनावी सभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ उनका बहुत अटूट रिश्ता है। लोकसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ से कांग्रेस तो निपट जाएगी, ठीक उसी तरह से धरती से डायनासोर लुप्त हो गए, उसी तरह कांग्रेस भी गायब हो जाएगी। इस दौरान उन्होंने बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए जनता से वोट मांगते हुए 19 अप्रैल को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की झोली को भर दिया है इसलिए आप सबका धन्यवाद करने आया हूं। भारत को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में हमारे छत्तीसगढ़ का बहुत बड़ा योगदान होगा। मेरा छत्तीसगढ़ के साथ बहुत अटूट रिश्ता है। छत्तीसगढ़ जब राज्य बना था तब पहली विधानसभा का चुनाव हुआ था तो उस समय पार्टी की तरफ से, केंद्र की तरफ से प्रभारी बन के यहां आया था। तब लोग कहते थे कि भाजपा की सरकार नहीं बनेगी लेकिन हालत बदलते चले गए। जनता ने यह समझना प्रारंभ कर दिया कि अगर छत्तीसगढ़ का भाग्य कोई बदल सकता है तो वह भाजपा ही बदल सकती है। कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इस चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ से कांग्रेस तो निपट जही जाएगी, ठीक उस तरह से धरती से डायनासोर लुप्त हो गए, उसी तरह कांग्रेस भी गायब हो जाएगी।

राजनाथ सिंह ने कहा आपने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार तो बना दी थी, सब घोटाला तो अलग यहां गोठान घोटाला हो गया, गोबर का घोटाला हो गया। पशुधन के चारों के साथ भी घोटाला कर दिया। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी इतने सालों तक हुकूमत में रही है। लंबे समय तक इन लोगों ने भारत को लूटा है और लंबे समय तक सरकार चलाई है। जब-जब कांग्रेस की सरकार यहां आई है, तब भ्रष्टाचार तेजी के साथ बढ़ा है।जब-जब कांग्रेस की सरकार आती है, तब-तब घोटालों की बाढ़ आ जाती है। इससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर भाजपा पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Category