काफिला रूकवाकर राष्ट्रपति ने बच्चों को चॉकलेट बांटी..रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में पूजा अर्चना की

President Smt. Draupadi Murmu, Mahamaya Temple at Ratanpur, Pravas, Nyaydhani Bilaspur, 10th Convocation of GGU, Chhattisgarh, Khabargali
President Smt. Draupadi Murmu, Mahamaya Temple at Ratanpur, Pravas, Nyaydhani Bilaspur, 10th Convocation of GGU, Chhattisgarh, Khabargali

बिलासपुर (khabargali) राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु आज एक दिवसीय प्रवास पर न्यायधानी बिलासपुर पहुंची। पंडित सुन्दर लाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी हेलीपेड पर राष्ट्रपति का स्वागत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने किया। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, नगर निगम के महापौर रामशरण यादव, कलेक्ट संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने भी राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया।

उसके बाद बिलासपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्टूडेंट्स को देखकर बीच सड़क अपना काफिला रुकवाकर बच्चों को चॉकलेट बांटी। उसके बाद उन्होंने कुछ देर तक उनसे बात की फिर चली गईं। वे रतनपुर स्थित महामाया मंदिर दर्शन करने जा रही थीं।राष्ट्रपति की इस सादगी को लेकर लोग चर्चा करते रहे कि इतने ऊंचे ओहदे पर होने के बाद भी इतना सरल स्वभाव वाकई बड़ी बात है।

President Smt. Draupadi Murmu, Mahamaya Temple at Ratanpur, Pravas, Nyaydhani Bilaspur, 10th Convocation of GGU, Chhattisgarh, KhabargaliPresident Smt. Draupadi Murmu, Mahamaya Temple at Ratanpur, Pravas, Nyaydhani Bilaspur, 10th Convocation of GGU, Chhattisgarh, Khabargali

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर पहुँची। यहाँ उन्होंने विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की। पहली बार रतनपुर स्थित महामाया देवी के मंदिर में राष्ट्रपति प्रवास हुआ है। इस अवसर पर माँ महामाया देवी का राजसी श्रृंगार किया गया। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जीजीयू के दसवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंची थी।

Category