कोरबा में आवारा कुत्ते के हमले में मासूम की मौत,सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, नगर निगम ने दी आर्थिक मदद

Child dies in stray dog attack in Korba; questions raised over safety measures; Municipal Corporation provides financial aid. Latest News hindi News khabargali

कोरबा (खबरगली) कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं और इसके कारण लोगों के सामने काफी मुश्किल है। रथ यात्रा पर्व की शाम को दादर खुर्द क्षेत्र में कुत्ते के हमले में एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना में पीड़ित परिवार को नगर पालिक निगम ने एक लख रुपए की अनुग्रह राशि देकर दर्द को कुछ काम करने का प्रयास किया।

सभी प्रकार की व्यवस्थाओं के बावजूद कोरबा नगर के अलग-अलग हिस्सों में ना तो कुत्तों की संख्या कम हो सकी है और ना ही उनके हमले। यहां वहां कुत्ते लोगों का पीछा करने के साथ उन पर हमला कर रहे हैं। इन घटनाओं में लोग मौके पर गिरने के साथ चोटिल हो रहे हैं। लोगों के साथ-साथ उनकी गाड़ियों को नुकसान हो रहा है और रेबीज के इंजेक्शन भी अनिवार्य रूप से लेने पड़ रहे हैं। इन सब से अलग दादर खुर्द क्षेत्र में हुई एक ऐसे ही घटना में एक बालक की मौत हो गई।

उस पर कुत्ते ने इस कदर हमले किए की शरीर के हर अंग में जख्म के निशान हो गए। कुछ ही देर के बाद किशोर पटेल के इस बालक की मौत हो गई। इस घटना ने दादर खुर्द क्षेत्र के लोगों को आक्रोशित तो किया ही, दुख से भी भर दिया। मामले की जानकारी होने पर सरकारी अमला हरकत में आया। काफी शीघ्रता से रेस्क्यू करने वाली टीम को मौके पर भेजा गया जिसे कुछ ही देर में इस इलाके से 15 से ज्यादा आवारा कुत्तों को घेर कर पकड़ा।

नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत और कमिश्नर अपनी टीम के साथ दादर खुद पहुंचे जहां पर उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर उनका दुख साझा करने की कोशिश की। कमिश्नर आशुतोष पांडेय ने बताया कि किशोर पटेल के पुत्र के साथ जो घटना हुई है, वह काफी दुखद है। नगर निगम ने मानवी आधार पर इस परिवार की सहायता की है।

Category