रायपुर (ख़बरगली) स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से मुंबई के लिए 1 मई से इंडिगो एयरलाइंस की नई फ्लाइट उड़ान भरेगी। इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद रायपुर और मुंबई के बीच 4 फ्लाइटों का संचालन होगा। यह अतिरिक्त फ्लाइट दोपहर 12.30 बजे मुंबई से उड़ान भरने के बाद 2.25 को रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 2.55 को रायपुर से रवाना होने के बाद 4.35 को मुंबई पहुंचेगी।
ट्रैवल्स संचालक किर्ती व्यास ने बताया कि मुंबई के लिए इस समय तीन फ्लाइटों का संचालन किया जा रहा है। इसमें मुंबई की पहली फ्लाइट सुबह 9 बजे, इसके बाद दोपहर 2.25 को और शाम को 9.30 को रायपुर आती है। इसके अतिरिक्त अब नई फ्लाइट दोपहर 2.25 को रायपुर पहुंचेगी। बता दें कि इस समय रायपुर और मुंबई के बीच 3 फ्लाइटों का संचालन किया जाता है।
जयपुर फ्लाइट बंद
इंडिगो एयरलाइन द्वारा संचालित रायपुर से वाया हैदराबाद होते हुए जयपुर फ्लाइट का संचालन बंद कर दिया गया है। हालांकि हैदराबाद से जयपुर के बीच फ्लाइट चल रही है। वहीं जयपुर से वाया मुंबई होते हुए रायपुर के लिए फ्लाइट है। लेकिन, इसकी बुकिंग रायपुर से जयपुर के लिए टिकटों की बुकिंग आगामी आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है।
आदेश विमानन कंपनियों द्वारा ट्रैवल्स संचालकों को दिया गया है। इसकी मुख्य वजह हैदराबाद से जयपुर जाने वाली फ्लाइट का शेड्यल बताया जा रहा है। बता दें कि रायपुर से हैदराबाद वाया जयपुर जाने वाली फ्लाइट 23 मार्च से शुरू किया गया था। लेकिन, दो दिन बाद ही इसे बंद कर दिया गया।
- Log in to post comments