नेता प्रतिपक्ष ने खुद थामी कचरा गाड़ी की स्टेयरिंग, रायपुर नगर निगम की 'ट्रिपल इंजन' सरकार पर साधा निशाना

Leader of Opposition Akash Tiwari personally took the helm of a garbage truck, targeting the 'triple engine' government of Raipur Municipal Corporation, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) राजधानी रायपुर के नगर पालिक निगम में बीते 6 दिनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। घरों से कचरा उठाने वाली 'रामकी' कंपनी का काम बंद होने से चारों तरफ कचरे का अंबार लग गया है। इस बदहाली और जनता की परेशानी को देखते हुए नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। वे खुद कचरा गाड़ी चलाकर सड़कों पर उतरे और लोगों के घरों से कचरा निकलवाया।

Leader of Opposition Akash Tiwari personally took the helm of a garbage truck, targeting the 'triple engine' government of Raipur Municipal Corporation, Chhattisgarh, Khabargali

पंच से पीएम तक भाजपा, फिर भी जनता बेहाल: आकाश तिवारी

नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड (वार्ड क्रमांक 34) में आम जनता के सहयोग से कचरा इकट्ठा किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

तिवारी ने कहा: ट्रिपल इंजन फेल: राज्य में पंच से लेकर प्रधानमंत्री, सांसद, मंत्री और 4 विधायक होने के बावजूद प्रदेश का सबसे बड़ा नगर निगम बदहाली का शिकार है।

नेताओं की चुप्पी: शहर में कचरे के कारण हाहाकार मचा है, लेकिन महापौर, उनकी परिषद, स्थानीय विधायक और सांसद पूरी तरह चुप्पी साधे बैठे हैं।

बीमारी का खतरा: 6 दिनों से जमा कचरे के कारण बस्तियों में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है, जिससे आम जनता त्रस्त है।

Leader of Opposition Akash Tiwari personally took the helm of a garbage truck, targeting the 'triple engine' government of Raipur Municipal Corporation, Chhattisgarh, Khabargali

"कंपनी आए न आए, मैं कचरा उठाता रहूंगा"

आकाश तिवारी ने वार्डवासियों को भरोसा दिलाया कि रामकी कंपनी की गाड़ियां आएं या न आएं, वे जनता को बेसहारा नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने संकल्प जताते हुए कहा कि नागरिकों को बीमारियों से बचाने के लिए अगर उन्हें आगे भी खुद गाड़ी चलानी पड़ी, तो वे पीछे नहीं हटेंगे। इस अभियान में उन्हें स्थानीय नागरिकों का भारी समर्थन मिला।

Leader of Opposition Akash Tiwari personally took the helm of a garbage truck, targeting the 'triple engine' government of Raipur Municipal Corporation, Chhattisgarh, Khabargali

Category