धर्मेंद्र को पद्म विभूषण और रोहित शर्मा को पद्म श्री... यहां देखें पद्म पुरस्कार पाने वालों की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली (खबरगली) गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के प्रतिष्ठित ‘पद्म पुरस्कार 2026’ का ऐलान कर दिया गया है. राष्ट्रपति ने इस वर्ष कला, समाज सेवा, विज्ञान और उद्योग समेत विभिन्न क्षेत्रों में ‘असाधारण और विशिष्ट सेवा’ के लिए कुल 131 विभूतियों को सम्मानित करने की मंजूरी दी है. इस साल की सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं. अभिनेता धर्मेंद्र, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण से नवाजा गया है तो रोहित शर्मा को पद्म श्री मिला है. खास बात यह है कि इन ‘पद्म वीरों’ में 19 महिलाएं, 6 विदेशी/एनआरआई और 16 ऐसी हस्तियां शामिल हैं जिन्हें मरणोपरांत यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जा रहा है. ये पुरस्कार हर साल मार्च-अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किए जाते हैं.
इस बार छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व का अवसर है, क्योंकि राज्य से तीन लोगों का चयन पद्म सम्मान के लिए किया गया है.पद्म पुरस्कार पाने वालों में समाजसेविका बुधरी ताती और चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में कार्यरत डॉ. रामचंद्र त्र्यंबक गोडबोले व सुनीता गोडबोले शामिल हैं. दरअसल, बस्तर जैसे दूरस्थ और नक्सल प्रभावित इलाके में वर्षों से निस्वार्थ सेवा कर रहे तीन लोगों को पद्म श्री सम्मान के लिए चुना गया है. इनमें समाजसेविका बुधरी ताती, चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में कार्यरत डॉ. रामचंद्र त्र्यंबक गोडबोले और सुनीता गोडबोले शामिल हैं.
बस्तर की 'बड़ी दीदी' बुधरी ताती को पद्मश्री सम्मान
दंतेवाड़ा के हीरानार गांव में महिला उत्थान और समाज सेवा के लिए बुधरी ताती को पद्मश्री अवार्ड (Budhri Tati receives Padma Shri award) दिया जाएगा. 1984 से लगातार वनांचल क्षेत्र में नशामुक्ति, साक्षरता और आदिवासियों में जागरूकता का काम कर रही है. उन्होंने अपना जीवन आदिवासी बच्चियों की शिक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और बुजुर्गों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया. उन्हें लोग सम्मान से 'बड़ी दीदी' कहते हैं.
पति-पत्नी को पद्मश्री अवार्ड, दुर्गम आदिवासी इलाकों में दे रहे सेवा
डॉ. रामचंद्र त्र्यंबक गोडबोले और उनकी पत्नी सुनीता गोडबोले को यह चिकित्सा के क्षेत्र में पद्मश्री अवार्ड दिया जाएगा. पति-पत्नी पिछले 37 वर्षों से अधिक समय से बस्तर और अबूझमाड़ जैसे दुर्गम आदिवासी इलाकों में मुफ्त चिकित्सा सेवा दे रहे हैं. बता दें कि डॉ. रामचंद्र त्र्यंबक गोडबोले एक आयुर्वेद चिकित्सक हैं और वो अपनी पत्नी सुनीता गोडबोले के साथ मिलकर स्वास्थ्य जागरूकता और कुपोषण के खिलाफ लगातार काम कर रहे हैं.
पद्म विभूषण: सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले नाम
पद्म विभूषण की कैटेगरी में कुल 5 हस्तियों को चुना गया है। इनमें दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल (धर्मेंद्र) को कला के क्षेत्र में मरणोपरांत सम्मान दिया गया है। इसके अलावा केरल के टी. के. थॉमस और श्री वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) को पब्लिक अफेयर्स, उत्तर प्रदेश की एम. एन. राजम को कला और केरल के पी. नारायणन को साहित्य एवं शिक्षा के लिए चुना गया है। ये नाम देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक जीवन में गहरी छाप छोड़ चुके हैं।
पद्म भूषण: 13 हस्तियों को मिला सम्मान
पद्म भूषण सूची में कला, चिकित्सा, खेल और पब्लिक अफेयर्स से जुड़े कई बड़े नाम शामिल हैं। महाराष्ट्र के अजय याग्निक, केरल के मामूटी, तमिलनाडु के डॉक्टर कल्लियप्पन रामासामी पलानीस्वामी, अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के वैज्ञानिक डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु, और खेल जगत से विजय अमृतराज को इस कैटेगरी में चुना गया है। इसके अलावा पीयूष पांडेय (मरणोपरांत), वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत), सिबू सोरेन (मरणोपरांत) जैसे नाम भी सूची में हैं।
इन्हे मिलेगा पद्म श्री सम्मान
19. ए.ई. मुथुनायगम, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, केरल, 20. अनिल कुमार रस्तोगी, कला, उत्तर प्रदेश, 21. अंके गौड़ा एम., सामाजिक कार्य, कर्नाटक, 22. अरमिडा फर्नांडीज, चिकित्सा, महाराष्ट्र, 23. अरविंद वैद्य, कला ,गुजरात, 24. अशोक खाड़े, व्यापार एवं उद्योग, महाराष्ट्र, 25. अशोक कुमार सिंह, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, उत्तर प्रदेश, 26. अशोक कुमार हालदार, साहित्य एवं शिक्षा, पश्चिम बंगाल, 27. बलदेव सिंह, खेल, पंजाब, 28. भगवानदास रायकर, खेल, मध्य प्रदेश, 29. भारत सिंह भारती, कला ,बिहार, 30. भिकल्या लाडक्या धिंडा, कला, महाराष्ट्र, 31. बिश्वा बंधु (मरणोपरांत), कला ,बिहार, 32. बृज लाल भट्ट, सामाजिक कार्य, जम्मू-कश्मीर, 33. बुद्धा रश्मि मणि, पुरातत्व, उत्तर प्रदेश, 34. बुधरी टाटी, सामाजिक कार्य ,छत्तीसगढ़, 35. चंद्रमौली गड्डामनुगु, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, तेलंगाना, 36. चरण हेम्ब्रम, साहित्य एवं शिक्षा, ओडिशा, 37. चिरंजी लाल यादव, कला ,उत्तर प्रदेश, 38. दीपिका रेड्डी, कला तेलंगाना, 39 धार्मिक लाल चुनिलाल पंड्या, कला, गुजरात 40. गड्डे बाबू राजेन्द्र प्रसाद, कला ,आंध्र प्रदेश, 41. गफरुद्दीन मेवाती जोगी, कला, राजस्थान, 42. गाम्बीर सिंह योंजोन, साहित्य एवं शिक्षा, पश्चिम बंगाल,.43 . गरिमेला बालकृष्ण प्रसाद (मरणोपरांत), कला ,आंध्र प्रदेश, 44. गायत्री बालासुब्रमण्यम व रंजनी बालासुब्रमण्यम (युगल) कला ,तमिलनाडु, 45. गोपाल जी त्रिवेदी, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, बिहार, 46. गुडूरु वेंकट राव चिकित्सा तेलंगाना, 47. एच.वी. हांडे ,चिकित्सा, तमिलनाडु, 48. हेली वार सामाजिक कार्य, मेघालय, 49. हरि माधब मुखोपाध्याय (मरणोपरांत) कला, पश्चिम बंगाल, 50. हरिचरण सैकिया, कला, असम, 51. हरमनप्रीत कौर भुल्लर, खेल ,पंजाब, 52. इंदरजीत सिंह सिद्धू सामाजिक कार्य, चंडीगढ़, 53 जनार्दन बापुराव बोठे, सामाजिक कार्य, महाराष्ट्र, 54 जोगेश देउरी, कृषि असम, 55 जूज़र वासी विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, महाराष्ट्र, 56. ज्योतिष देबनाथ ,कला ,पश्चिम बंगाल, 57 के. पजनिवेल, खेल पुडुचेरी, 58, के. रामासामी, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, तमिलनाडु, 59. के. विजय कुमार, सिविल सेवा, तमिलनाडु, 60, कबिंद्र पुरकायस्थ (मरणोपरांत) ,सार्वजनिक कार्य ,असम, 61, कैलाश चंद्र पंत, साहित्य एवं शिक्षा ,मध्य प्रदेश, 62 कलामंडलम विमला मेनन, कला, केरल, 63. केवल कृष्ण ठकराल, चिकित्सा, उत्तर प्रदेश, 64, खेम राज सुंद्रियाल, कला ,हरियाणा, 65, कोल्लकल देवकी अम्मा जी, सामाजिक कार्य, केरल, 66, कृष्णमूर्ति बालासुब्रमण्यम ,विज्ञान एवं अभियांत्रिकी ,तेलंगाना, 67, कुमार बोस, कला, पश्चिम बंगाल, 68, कुमारस्वामी थंगराज ,विज्ञान एवं अभियांत्रिकी ,तेलंगाना 69, लार्स-क्रिश्चियन कोच, कला, जर्मनी, 70, ल्यूडमिला विक्टोरोव्ना खोखलोवा, साहित्य एवं शिक्षा, रूस, 71, माधवन रंगनाथन, कला ,महाराष्ट्र, 72, मगंती मुरली मोहन, कला ,आंध्र प्रदेश, 73, महेंद्र कुमार मिश्रा साहित्य एवं शिक्षा, ओडिशा, 74, महेंद्र नाथ रॉय साहित्य एवं शिक्षा, पश्चिम बंगाल, 75, ममिडाला जगदीश कुमार ,साहित्य एवं शिक्षा ,दिल्ली, 76, मंगला कपूर, साहित्य एवं शिक्षा, उत्तर प्रदेश, 77, मीर हाजीभाई कसामभाई, कला, गुजरात, 78, मोहन नगर ,सामाजिक कार्य, मध्य प्रदेश, 79, नारायण व्यास, पुरातत्व, मध्य प्रदेश, 80 नरेश चंद्र देव वर्मा ,साहित्य एवं शिक्षा, त्रिपुरा, 81, निलेश मंडलेवाला, सामाजिक कार्य ,गुजरात। 82 नुरुद्दीन अहमद ,कला असम, 83 ओथुवार तिरुथानी स्वामिनाथन, कला तमिलनाडु, 84, डॉ. पद्मा गुरमेट ,चिकित्सा लद्दाख, 85, पलकोंडा विजय आनंद रेड्डी, चिकित्सा, तेलंगाना, 86, पोखिला लेखतेपी, कला, असम, 87 ,डॉ. प्रभाकर बसवप्रभु कोरे, साहित्य एवं शिक्षा, कर्नाटक 88, प्रतीक शर्मा, चिकित्सा अमेरिका, 89 ,प्रवीण कुमार, खेल उत्तर प्रदेश 90, प्रेम लाल गौतम, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, हिमाचल प्रदेश, 91, प्रोसेंजीत चटर्जी, कला पश्चिम बंगाल, 92, डॉ. पुन्नियमूर्ति नटेशन ,चिकित्सा तमिलनाडु, 93, आर. कृष्णन (मरणोपरांत), कला तमिलनाडु, 94 आर.वी.एस. मणि, सिविल सेवा ,दिल्ली, 95, रबीलाल टुडू ,साहित्य एवं शिक्षा, पश्चिम बंगाल 96, रघुपत सिंह (मरणोपरांत) कृषि ,उत्तर प्रदेश, 97, रघुवीर तुकाराम खेड़कर, कला ,महाराष्ट्र, 9,8 राजस्थपति कालीअप्पा गौंडर, कला ,तमिलनाडु, 99, राजेंद्र प्रसाद, चिकित्सा, उत्तर प्रदेश, 100, रामा रेड्डी ममिडी (मरणोपरांत) ,पशुपालन, तेलंगाना, 101, राममूर्ति श्रीधर ,रेडियो प्रसारण, दिल्ली, 102, रामचंद्र गोडबोले व सुनीता गोडबोले (युगल) चिकित्सा, छत्तीसगढ़, 103, रतीलाल बोरीसागर ,साहित्य एवं शिक्षा, गुजरात, 104, रोहित शर्मा ,खेल महाराष्ट्र, 105, एस.जी. सुशीला अम्मा, सामाजिक कार्य कर्नाटक, 106 ,संग्युसांग एस. पोंगेनर, कला ,नागालैंड, 107 ,संत निरंजन दास ,आध्यात्मिकता, पंजाब, 10,8 सरत कुमार पात्र ,कला, ओडिशा, 10,9 सरोज मंडल, चिकित्सा, पश्चिम बंगाल, 11,0 सतीश शाह (मरणोपरांत), कला, महाराष्ट्र, 111 ,सत्यानारायण नुवाल, व्यापार एवं उद्योग, महाराष्ट्र, 112, सविता पुनिया, खेल, हरियाणा, 113, शफी शौक, साहित्य एवं शिक्षा, जम्मू-कश्मीर, 114 ,शशि शेखर वेम्पटी साहित्य एवं शिक्षा ,कर्नाटक 115, श्रीरंग देवबा लाड ,कृषि ,महाराष्ट्र, 116, शुभा वेंकटेश अयंगर ,विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, कर्नाटक, 117, श्याम सुंदर,चिकित्सा ,उत्तर प्रदेश, 118, सिमांचल पात्रो, कला, ओडिशा, 119, शिवशंकरी, साहित्य एवं शिक्षा, तमिलनाडु, 120, डॉ. सुरेश हनगावड़ी, चिकित्सा, कर्नाटक, 121, स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज सामाजिक कार्य ,राजस्थान, 122, टी.टी. जगन्नाथन (मरणोपरांत), व्यापार एवं उद्योग, कर्नाटक, 123 टागा राम भील, कला, राजस्थान, 12,4 तरुण भट्टाचार्य ,कला ,पश्चिम बंगाल, 125, तेची गुबिन, सामाजिक कार्य ,अरुणाचल प्रदेश, 126, तिरुवारूर भक्तवत्सलम, कला ,तमिलनाडु, 127, त्रिप्ती मुखर्जी कला पश्चिम बंगाल, 128, वीझिनाथन कामकोटि, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, तमिलनाडु, 129, वेम्पटी कुटुंबा शास्त्री, साहित्य एवं शिक्षा, आंध्र प्रदेश, 130, व्लादिमेर मेस्तविरिश्विली (मरणोपरांत) खेल जॉर्जियाम, 131, युमनाम जत्रा सिंह (मरणोपरांत) ,कला ,मणिपुर ,
- Log in to post comments