सोना-चांदी की कीमतों में भरी गिरावट, सप्ताहभर में 7,500 और चांदी 8,800 रुपए तक सस्ती

Sharp decline in gold and silver prices; over the course of a week, gold has become cheaper by 7 500 and silver by 8 800

रायपुर (खबरगली) दीवाली के बाद सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सप्ताहभर के भीतर सोने की कीमत में 7,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में 8,800 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। लगातार नरमी के बाद सोना 1.39 लाख रुपये और चांदी 1.74 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। कीमतों में आई इस गिरावट से जहां खरीदारों को कुछ राहत मिली है, वहीं निवेशकों की नजर अब अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल पर टिकी है। 

रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरखमालू के अनुसार, सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिकी डॉलर इंडेक्स का एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचना है। डॉलर मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी पर दबाव बढ़ा है। इसका असर दूसरी निवेश परिसंपत्तियों के साथ बिटकॉइन पर भी देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के बाद भावी नीतियों को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है। इसके चलते निवेशक और स्टॉकिस्ट सतर्क रुख अपना रहे हैं। बाजार में निवेश की रणनीति बदलने और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों ने कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित किया है।
.
सोना-चांदी के भाव में ऐसे आई गिरावट

रायपुर सराफा बाजार के उपलब्ध भाव (प्रति 10 ग्राम/प्रति किलो)
सोने की श्रेणी- वर्तमान भाव- दीवाली में कीमत
24 कैरेट सोना- 1,38,500- 148100

22 कैरेट सोना- 1,27,400- 136250
20 कैरेट सोना-1,16,300- 124400
चांदी (प्रति किलो)- 1,75,200- 193800
 

Category