प्रियंका गांधी मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर पहुँचीं लालबाग .. बस्तरिया अंदाज में हुआ स्वागत

Priyanka Gandhi, offering prayers at Maa Danteshwari Temple, Lalbagh, welcomed in Bastariya style, Jagdalpur, conference of trust, National General Secretary of Congress, Pandit Jawaharlal Nehru, Chhattisgarh, News, khabargali

जगदलपुर में " भरोसे का सम्मेलन " में शामिल होने पहुँची हैं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव

1955 को जहाँ पंडित जवाहर नेहरू ने संबोधित किया था वहीं से संबोधित करेंगी

जगदलपुर (khabargali) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी " भरोसे का सम्मेलन "कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जगदलपुर पहुंच चुकी है। इससे पहले प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समेत कांग्रेस के दिग्गज नताओं ने जगदलपुर एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी का स्वागत किया। वह दिल्ली से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ जगदलपुर आई हैं। प्रियंका गांधी ने बस्तर पहुँचते ही सबसे दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उसके बाद आयोजन स्थल लालबाग में बस्तरिया संस्कृति नाचा के साथ उनका स्वागत किया गया।

Priyanka Gandhi, offering prayers at Maa Danteshwari Temple, Lalbagh, welcomed in Bastariya style, Jagdalpur, conference of trust, National General Secretary of Congress, Pandit Jawaharlal Nehru, Chhattisgarh, News, khabargali

कार्यक्रम स्थल में भूपेश सरकार द्वारा किये गए कार्यो की प्रदर्शनी का अवलोकन प्रियंका ने किया। खुद भूपेश बघेल ने उन्हें किया। इससे पहले मुख्यमंत्री उन्हें सभी नेताओं और मंत्रियों से मिलवाया। सम्मेलन में संभाग के सात जिलों से महिलाएं पहुंची हैं।

गांधी-नेहरू परिवार के बस्तर संस्मरण की लगी फोटो प्रदर्शनी

Priyanka Gandhi, offering prayers at Maa Danteshwari Temple, Lalbagh, welcomed in Bastariya style, Jagdalpur, conference of trust, National General Secretary of Congress, Pandit Jawaharlal Nehru, Chhattisgarh, News, khabargali

लालबाग मैदान जहां पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सम्मेलन को संबोधित किया था। उसी स्थल के समीप प्रियंका गांधी के लिए मंच तैयार किया गया है। प्रियंका ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए फिर ऐतिहासिक पंडित नेहरू स्मृति मंच का अवलोकन किया। इस मंच का निर्माण उस स्थल पर किया गया है जहां से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन को संबोधित किया था। 13 मार्च 1955 को आयोजित इस सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर पंडित नेहरू यहां आए थे। यहां लगाए गए पांच शिलालेखों में नेहरू जी के जीवन से संबंधित जानकारी का भी अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया। सम्मेलन में नेहरू-गांधी परिवार के बस्तर से जुड़े संस्मरणों की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई है। फोटो प्रदर्शनी लगाने का उद्देश्य आदिवासियों और बस्तर से नेहरू गांधी परिवार के संबंधों के बारे में युवा पीढ़ी को जानकारी देना है। प्रदर्शनी के लिए पुरानी तस्वीरों का संग्रह किया गया है।

होगी बड़ी घोषणाएं

इस आयोजन में सीएम बघेल आदिवासियों के तीज त्योहारों की संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करने के उद्देश्य 'मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना' का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत अनुसूचित क्षेत्रों की ग्राम पंचायत को प्रतिवर्ष 10,000 रुपए की अनुदान राशि दो किस्तों में दी जाएगी। मुख्यमंत्री सम्मेलन के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 129 करोड़ के 49 विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री इनमें से 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। सम्मेलन में विभिन्न विभागों की योजनाओं के हितग्राहियों को चेक तथा सामग्री का वितरण भी करेंगे।

इस सम्मेलन में मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के साथ साथ पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, लोकसभा सांसद बस्तर दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम, विधायक व पीसीसी के पदाधिकारी मौजूद हैं।

Category