परोपकार फॉउंडेशन की सार्थक पहल, आज लॉकडाउन के 17 वे दिन भी वितरित किया गरीबों को राशन के पैकेट

Paropkaar foundation, lockdown, corona virus, khabargali

रायपुर (khabargali) कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र व राज्य सरकार के साथ-साथ कोरोना वारियर्स भी अपनी पूरी क्षमता के साथ दिन-रात काम कर रहे हैं। इस विकट परिस्थिति में कई सामाजिक संगठन और प्रबुद्धजन भी राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाते हुए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। गरीब व जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को दूर करने व उन्हें भोजन उपलब्ध कराने के लिए समाजसेवी संगठन परोपकार फाउंडेशन द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। फाउंडेशन द्वारा 26 मार्च से रोजाना लोगों को राशन वितरित किया जा रहा है।

Image removed.

आज लॉकडाउन के 17 वे दिन ये रहा योगदान

परोपकार फाउंडेशन द्वारा आज लॉकडाउन के 17 वे दिन 6 अप्रैल 2020 को रायपुर में 1300 पैकेट दाल खिचड़ी तथा 1200 पैकेट पाव एंड सॉस वितरित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में राहत सामग्री वितरण हेतु जनप्रतिनिधियों को राशन के पैकेट (जिसमें 5 किलो चांवल, आधा किलो दाल, 50 ग्राम हल्दी और आधा किलो नमक) दिया गया। जिसमें विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल जी को 500 पैकेट राशन, पूर्व विधायक श्री श्रीचंद सुंदरानी जी को 250 पैकेट राशन एवं श्री रामगोपाल अग्रवाल जी (कोषाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी) को 500 पैकेट राशन सहायता के रूप में दिया गया। फाउंडेशन द्वारा गरीबों को कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने के लिए हैंड सेनेटाइजर का वितरण भी किया जा रहा है।

सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य निर्देशों का कर रहे पालन

रायपुर पुलिस व प्रशासन की सहायता से फाउंडेशन द्वारा ऐसे ही गरीब व असहाय लोगों को रोजाना राशन के पैकेट व भोजन का वितरण किया जा रहा है। पुलिस विभाग की सहायता से सोशल डिस्टेंसिंग और आवश्यक सावधानियों एवं निर्देशों का पालन करते हुए रोजाना लोगों को भोजन व राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में परोपकार फाउंडेशन द्वारा पाव एंड सॉस, दाल खिचड़ी एवं फ़ूड पैकेट ( जिसमें चावल, दाल, नमक, हल्दी) सेनेटाइजर व अन्य खाद्य सामग्री वितरण की जा रही है।

पुलिस और प्रशासन का मिल रहा सहयोग

परोपकार फाउंडेशन द्वारा इस मुहिम में रायपुर पुलिस का भरपूर सहयोग मिल रहा है। ऐसे कई लोग हैं जो रोजाना काम करके अपना जीवन यापन करते हैं और इस समय उन्हें भोजन को लेकर दिक्कत न हो और कोई भूखा न रहे इसी लक्ष्य के साथ परोपकार फाउंडेशन द्वारा यह सार्थक प्रयास किया जा रहा है और आगे भी यह कार्य जारी रहेगा।

Image removed.

 

Other News