PM Modi कल लॉन्च करेंगे कमर्शियल 5जी सर्विस

Commercial 5G Service, Prime Minister Narendra Modi, High Speed Internet, Underground Tunnel, Telecom Equipment, Camera, Optical Fiber Cable, Khabargali ,

जानिए आम जनता को कब से मिलेगी सुविधा?

नई दिल्ली (khabargali) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी अक्टूबर के पहले ही दिन देश में 5जी सेवा की शुरुआत करेंगे। वे दिल्ली के प्रगति मैदान में 5 जी सेवा को लॉन्च करेंगे। इसके साथ ही देश में हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने यह जानकारी दी है।

इस दौरान प्रधानमंत्री को राजधानी के द्वारका सेक्टर 25 में दिल्ली मेट्रो के आगामी स्टेशन की एक भूमिगत सुरंग से 5जी सेवाओं के कामकाज का प्रदर्शन किया जाएगा। 5G टेक्नोलॉजी के मदद से बिना किसी रुकावट के हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे टेक्नोलॉजी जगत में एक क्रांति के रूप में देखा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, निर्माणाधीन आईआईसीसी परिसर में सुरंग के एक हिस्से को चुना गया है। यहां पीएम मोदी को सुरंग के अंदर 5जी नेटवर्क का प्रदर्शन दिखाया जाएगा। सुरंग के अंदर 5जी सेटअप में दूरसंचार उपकरण, कैमरा, ऑप्टिकल फाइबर केबल शामिल हैं। दिल्ली मेट्रो ने 5जी प्रदर्शन के लिए साजोसामान मुहैया कराया है।

5G सर्विस से क्या होगा फायदा?

5G सेवा की शुरुआत से कई फायदे होंगे। इसके साथ नए आर्थिक अवसरों और सामाजिक लाभ मिलेंगे। इससे भारतीय समाज के लिए एक परिवर्तनकारी शक्ति बनने की क्षमता प्रदान करता है।

आम लोगों को कब तक मिलेगी 5जी सेवा?

जानकारों की मानें तो कमर्शियल 5G सर्विस की शुरुआत तो एक अक्टूबर से हो जाएगी, लेकिन इस सेवा को आम लोगों तक पहुंचने में फिलहाल एक वर्ष का समय लग सकता है।