राज्यसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान, 12 राज्यों की 26 सीटों पर इस दिन होगी वोटिंग

Rajya Sabha elections date announced, voting will be held on this day for 26 seats in 12 states. new delhi hindi news latest news khabargali

नई दिल्ली (खबरगली)  चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। 12 राज्यों की 26 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। कुल 26 सीटों में से 10 राज्यों की 24 सीटों पर चुनाव और 2 राज्यों की 2 सीटों पर उपचुनाव होना है। हाराष्ट्र में सुनेत्रा अजित पवार और तमिलनाडु में सीवी षण्मुखम की सीट पर उपचुनाव होंगे। जबकि 10 राज्यों की 24 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव होंगे। कार्यकाल पूरा करने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जीडीएस सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा  अरुणाचल प्रदेश से नबाम रेबिया भी शामिल हैं।

चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, एक जून को नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद 9 जून को नामांकन की जांच की जाएगी, 11 जून को नामांकन वापस लिया जाएगा। इसके बाद दस राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा।

किस राज्य में कितनी सीटें खाली

राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटों पर, मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों पर, झारखंड में दो सीटों पर; और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट पर होंगे।