सभी कायस्थ देश की एकता, प्रगति एवं भाईचारे के लिए कार्य करें : संजय श्रीवास्तव
रायपुर (खबरगली ) श्री चित्रगुप्त जयंती आयोजन समिति, रायपुर के तत्वावधान में भगवान श्री चित्रगुप्त प्राकट्योत्सव के पावन अवसर पर प्रदेश स्तरीय ‘चित्रांशोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन रविवार, 03 मई को जेल रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के श्री अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में संपन्न हुआ। भक्ति और उत्साह से भरे इस गरिमामय कार्यक्रम में समाज की एकजुटता की अनूठी झलक देखने को मिली।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ समिति के संयोजक संजय श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलन और भगवान श्री चित्रगुप्त की आरती के साथ किया। इस दौरान पूरा सभागार श्रद्धा और भक्ति के वातावरण से सराबोर रहा।
आकर्षण का केंद्र रही भव्य शोभायात्रा
शाम 5:30 बजे निकाली गई भव्य शोभायात्रा इस उत्सव का मुख्य आकर्षण रही। पारंपरिक वेशभूषा, मनमोहक झांकियों और धार्मिक जयघोष के साथ निकली इस यात्रा ने राजधानीवासियों का मन मोह लिया। शोभायात्रा के पश्चात आयोजित सांस्कृतिक संध्या में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों की भरपूर सराहना मिली।
विभूतियों का सम्मान और साहित्य का विमोचन
समारोह के दौरान शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, कला और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दो महत्वपूर्ण कृतियों का लोकार्पण भी हुआ: डॉ. सीमा श्रीवास्तव द्वारा रचित ‘चित्रगुप्त चालीसा’ का विधिवत विमोचन किया गया। समाज की सांस्कृतिक और बौद्धिक उपलब्धियों को समेटे ‘चित्रांशोत्सव 2026 स्मारिका’ का विमोचन किया गया।
चित्रांशोत्सव के सफल यात्रा के 15 वर्ष
समिति के संयोजक संजय श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में बताया कि चित्रांशोत्सव का यह 15वां वर्ष है। उन्होंने कहा कि यह सफल यात्रा समाज के हर व्यक्ति के परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उन सभी प्रतिभाओं को विशेष बधाई दी जिन्होंने अपने कार्यों से समाज और देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज की एकता, भाईचारे एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ प्रतिभाओं को सम्मानित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। श्रीवास्तव ने सभी चित्रांशजनों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि सभी कायस्थ देश की एकता, प्रगति एवं भाईचारे के लिए कार्य करें। उन्होने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजन निरंतर होते रहेंगे। उन्होंने अंत में भगवान श्री चित्रगुप्त से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए कर्मनिष्ठ एवं जागरूक जीवन जीने का संदेश दिया।
समाज के इन पदाधिकारियों का रहा प्रमुख सहयोग
कार्यक्रम में आर.पी. श्रीवास्तव, रज्जन श्रीवास्तव, राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, प्रमोद खरे, विनय श्रीवास्तव, डॉ. अनिल कुमार वर्मा, विट्ठल श्रीवास्तव, दिलीप वर्मा, सुभाष वर्मा, प्रदीप वर्मा, राजेश पप्पू श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, मुकुल श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. रविन्द्र वर्मा, डॉ. अमित श्रीवास्तव, राजेश सक्सेना, डॉ. विवेक कुमार श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, डॉ. अविनाश वर्मा, संदीप वर्मा, अमित श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, निकेत श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, मिक्की श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, नितीन खरे, पलाश श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, सहज अस्थाना, श्वेता श्रीवास्तव, मंजुल मयंक श्रीवास्तव, श्रीमती उषा रंजन श्रीवास्तव, मंगला श्रीवास्तव, मनोरमा श्रीवास्तव, विनीता सक्सेना, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, कनकलता वर्मा, डॉ. रितु श्रीवास्तव, सारिका वर्मा, अमृता श्रीवास्तव, ज्योति खरे, अनुषा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
- Log in to post comments