रायपुर में IPL मैचों के चलते हवाई यात्रा महंगी, बढ़े फ्लाइट टिकटों के दाम

Air travel in Raipur has become more expensive due to the IPL matches, with flight ticket prices increasing. raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (ख़बरगली)  रायपुर में IPL मैचों के चलते शहर आने वाले क्रिकेट फैंस की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसके कारण कई रूटों पर  फ्लाइट टिकटों के दाम डेढ़ गुना तक पहुंच गए हैं। दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों से रायपुर के लिए यात्रियों की आवाजाही में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बढ़ती मांग का असर सीधे एयरफेयर पर पड़ा है और एयरलाइंस ने किरायों में भारी इजाफा कर दिया है।

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर इन दिनों रोजाना 8 हजार से ज्यादा यात्री पहुंच रहे हैं। एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के चलते अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। वहीं जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट में भी यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। 

मैच देखने पहुंच रहे क्रिकेट प्रेमियों और पर्यटकों के कारण सीटों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। दूसरे IPL मुकाबले से पहले हवाई किरायों में और उछाल देखने को मिल सकता है। ट्रैवल एजेंसियों का कहना है कि आने वाले दिनों में टिकटों की उपलब्धता भी प्रभावित हो सकती है।

Category