रायपुर में तेज आंधी-बारिश का 12 जून तक अलर्ट जारी, अगले 5 दिन में छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है मानसू

Raipur has issued a heavy rain and storm alert until June 12; the monsoon could reach Chhattisgarh in the next five days. Hindi news khabargali

रायपुर ( खबरगली) छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सोमवार शाम अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। 

मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी।

 

सोमवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। राजधानी रायपुर में तेज हवाओं के साथ करीब 10 से 15 मिनट तक बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई और लोगों को तपती गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं दुर्ग, बिलासपुर सहित अन्य जिलों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला।

Category