स्मृति ईरानी को मिली छत्तीसगढ़ BJP की कमान, सिद्धार्थ शंभू बने सह प्रभारी ,नितिन नबीन ने जारी की नियुक्तियों की सूची

Smriti Irani handed charge of Chhattisgarh BJP Siddharth Shambhu appointed co-in-charge Nitin Nabin releases list of appointments latest News hindi news khabargali

छत्तीसगढ़ से विधायक गोमती साय को गुजरात का और सौरभ सिंह को झारखंड का सहप्रभारी बनाया गया

रायपुर(खबरगली) स्मृति ईरानी अब छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी होंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पार्टी संगठन में नई नियुक्तियों का ऐलान किया है। इसके तहत राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव की विधायक गोमती साय को गुजरात का सहप्रभारी बनाया गया है, जबकि अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को झारखंड का सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। से विधायक गोमती साय गुजरात की सह प्रभारी बनाई गई हैँ।

भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। छत्तीसगढ़ के लिए स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू के नाम वाली नियुक्ति सूची भी इसी बदलाव का हिस्सा है।

छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी की नई जिम्मेदारी

स्मृति ईरानी भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव हैं। अब पार्टी ने उन्हें छत्तीसगढ़ संगठन की जिम्मेदारी भी सौंपी है। प्रदेश प्रभारी के तौर पर उनकी भूमिका केंद्रीय नेतृत्व और छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन के बीच समन्वय की रहेगी। संगठन से जुड़े कार्यक्रमों, बैठकों और पार्टी की गतिविधियों में प्रदेश प्रभारी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। नई जिम्मेदारी के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा में स्मृति ईरानी की सक्रियता बढ़ेगी।

सिद्धार्थ शंभू को भी मिली अहम जिम्मेदारी

सिद्धार्थ शंभू को छत्तीसगढ़ का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। वह स्मृति ईरानी के साथ प्रदेश संगठन से जुड़े कामकाज में समन्वय करेंगे। सिद्धार्थ शंभू को इससे पहले अगस्त 2026 में भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय सचिव बनाया गया था।

नितिन नबीन ने जारी की नियुक्तियों की सूची

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से बुधवार को नई नियुक्तियों की सूची जारी की गई। इसमें अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी तय किए गए हैं।छत्तीसगढ़ के लिए जारी व्यवस्था में स्मृति ईरानी को प्रभारी और सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

अगस्त में ही बदली थी BJP की राष्ट्रीय टीम

गौरतलब है कि अगस्त में नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम का ऐलान किया था। उस समय स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव और सिद्धार्थ शंभू को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया था। अब दोनों नेताओं को छत्तीसगढ़ संगठन से जुड़ी नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश भाजपा में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।

देखें किसे कहाँ का प्रभारी बनाया गया है 

Smriti Irani handed charge of Chhattisgarh BJP Siddharth Shambhu appointed co-in-charge Nitin Nabin releases list of appointments latest News hindi news khabargali Smriti Irani handed charge of Chhattisgarh BJP Siddharth Shambhu appointed co-in-charge Nitin Nabin releases list of appointments latest News hindi news khabargali Smriti Irani handed charge of Chhattisgarh BJP Siddharth Shambhu appointed co-in-charge Nitin Nabin releases list of appointments latest News hindi news khabargali Smriti Irani handed charge of Chhattisgarh BJP Siddharth Shambhu appointed co-in-charge Nitin Nabin releases list of appointments latest News hindi news khabargali

 

Category