तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत, मृतकों में मां-बेटे शामिल

Speeding truck hits bike, 3 killed, mother and son among the dead hindi news latest news khabargali

बिलासपुर (खबरगली) एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत हुई है। पहली घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। यहां स्टेट बैंक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान शिवरात्रि यादव (27 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे बाइक सवार संभल नहीं पाए। बताया जा रहा है कि ट्रक का नंबर CG 08 WB 1435 है। घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। 

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच में जुट गई है। दूसरी घटना जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है, जहां बीती रात तेज रफ्तार के कारण एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए तालाब में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रॉली में सवार दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Category