चेन्नई (खबरगली) तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अभिनेता से नेता बने तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु का नया मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया गया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आधिकारिक आदेश जारी करते हुए विजय को सरकार बनाने का न्योता दिया है।
जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक विजय ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और विधायक दल का नेता चुने जाने की जानकारी दी। साथ ही कांग्रेस, CPI, CPI(M), विदुथलाई चिरुथैगल काची और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग समेत कई दलों के समर्थन पत्र भी सौंपे गए।
राज्यपाल ने विजय को 13 मई 2026 से पहले विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है। वहीं शपथ ग्रहण समारोह 10 मई सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार विजय की राजनीति में एंट्री के बाद से ही तमिलनाडु की सियासत में हलचल तेज थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री पद तक पहुंचना राज्य की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ माना जा रहा है। विजय के समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और चेन्नई समेत कई जिलों में जश्न का माहौल है।
- Log in to post comments