तमिलनाडु में थलपति विजय लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता

Thalapathy Vijay will take oath as Chief Minister in Tamil Nadu, the Governor has invited him to form the government. hindi news big ne;ws khabargali

तमिलनाडु (खबरगली)  पश्चिम बंगाल में जहां सुवेंदु अधिकारी शपथ लेने जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु के लिए भी शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहने वाले है. TVK प्रमुख विजय कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसके साथ ही राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। शुक्रवार देर शाम प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। 

राज्यपाल भवन में हुई मुलाकात के बाद विजय ने इस ऐतिहासिक जिम्मेदारी को स्वीकार किया. बता दें कि, कांग्रेस के अलावा CPI, CPI-M और VCK ने विजय की पार्टी को समर्थन दे दिया है जिसके बाद विजय के लिए सर्कार गठन का रास्ता साफ हो गया. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। 

विजय का राजनीति में प्रवेश फिल्मी दुनिया से अलग एक नई लहर लेकर आया है. उनकी पार्टी TVK ने युवाओं, महिलाओं और आम जनता के बीच जबरदस्त समर्थन हासिल किया है. अभिनेता से नेता बनने की उनकी यात्रा ने तमिलनाडु की राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है. लोग अब विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर नई उम्मीदें लगा रहे हैं. यही वजह रही थी कि उनकी सभाओं में भारी भीड़ देखने को मिली और पहली बार चुनाव लड़ने के बावजूद पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया।