तरबूज खाने के बाद 4 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, 15 साल के किशोर की मौत, तीन अस्पताल में भर्ती

Four children fell ill after eating watermelon, a 15-year-old boy died and three were hospitalized. Hindi news latest news khabargali

जांजगीर-चांपा ( खबरगली) जांजगीर-चांपा में एक ही परिवार के चार बच्चों की तरबूज खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत और परिवार में मातम का माहौल है।

 

जानकारी के मुताबिक, अखिलेश धीवर (15 वर्ष) अपने मामा के घर घुरकोट गांव आया हुआ था। उसके साथ धीवर (4 वर्ष), पिंटू धीवर (12 वर्ष) और हितेश धीवर (13 वर्ष) भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर बच्चों ने घर में रखा तरबूज खाया था। इसके बाद रात में सभी ने चिकन भी खाया। कुछ घंटों बाद बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

उल्टी-दस्त, तेज पेट दर्द और सांस लेने में तकलीफ हुई

परिजनों के अनुसार, सबसे पहले अखिलेश को उल्टी-दस्त, तेज पेट दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीन बच्चों में भी समान लक्षण दिखाई देने पर उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।

परिवार का कहना है कि एक ही तरबूज खाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ी। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि तरबूज के छिलके गाय को भी खिलाए गए थे, लेकिन गाय पूरी तरह स्वस्थ है।

Category