कुनार (खबरगली) पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में मिसाइलों और मोर्टार से हमला किया। इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई और कम से कम 85 लोग घायल हुए हैं। चीन के उरुमकी में इसी महीने हुई शांति वार्ता के बाद यह पहली बड़ी हिंसक घटना है. घायलों में महिलाएं, बच्चे और विश्वविद्यालय के छात्र व प्रोफेसर शामिल हैं।
अफगानिस्तान ने इसे हमले को युद्ध अपराध करार दिया है, जबकि पाकिस्तान ने विश्वविद्यालय को निशाना बनाने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे झूठ बताया है। अफगान अधिकारियों ने बताया कि इस हमले की चपेट में असदाबाद शहर स्थित सैयद जमालुद्दीन अफगानी यूनिवर्सिटी और आम लोगों के घरों को निशना बनाया गया है।
- Log in to post comments