यूपीएससी क्रैक कर मजदूर की बेटी बनी IAS, पूरे गांव में जश्न का माहौल

Labourer's daughter cracks UPSC, becomes IAS officer, entire village celebrates hindi news big news khabargali

राजस्थान (खबरगली) यूपीएससी 2025 का रिजल्ट आया। इस बार यूपीएससी टॉपर की बाजी राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने मारी है। इसके साथ ही राजस्थान की एक बेटी ने भी मजदूर मां और किसान पिता के के सपनों को साकार किया है। अनीता देवड़ा ने यूपीएससी क्रैक कर इतिहास रचा है।

यूपीएससी 2025 में अनीता ने 644 वीं रैंक हासिल की है। अनीता आईएएस अधिकारी बनकर देश का सेवा करेंगी। बेटी के आईएएस बनने पर अनीता के गांव में जश्न मनाया जा रहा है।

मीडिया के साथ अनीता ने अपने संघर्ष की कहानी शेयर की है। बताया है कि वो साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता किसान हैं और माता मजदूरी करती हैं। अक्सर हमारे गांव में बेटियों को नहीं पढ़ाया जाता है। पर, मेरी मां ने उस सोच को तोड़ने का काम किया और मुझे पढ़ने से कभी नहीं रोका। मां अक्सर लोगों से कहती थी कि बेटी जहां तक पढ़ेगी उसको वहां तक पढ़ाना है। आज उसी बदौलत मैं इस मुकाम पर पहुंची हूं।

12 वीं की ब्लॉक टॉपर रही अनीता

अनीता हमेशा से ही पढ़ने के मामले में अव्वल रही। अनीता ने भोपालगढ़ के सैनी स्कूल में 12वीं तक पढ़ाई की। वो बारहवीं में ब्लॉक स्तर पर टॉपर बनी थी। इसके बाद ही अनीता ने सोचा था कि वो यूपीएससी की तैयारी करेंगी।

यूपीएससी टॉपर्स के नाम

ऑल इंडिया रैंक 1- अनुज अग्निहोत्री
ऑल इंडिया रैंक 2- राजेश्वरी सुवे एम
ऑल इंडिया रैंक 3- आकांश ढुल

Category