14 से 20 सितम्बर तक OTT पर 13 फिल्में और सीरीज, Netflix से JioHotstar तक मनोरंजन का डबल डोज

OTT Release Dates and Platforms, New Releases, Double Dose of Entertainment, Hindi Movies, Bollywood, Hollywood, KhabarGali

मनोरंजन डेस्क (खबरगली ) ओटीटी दर्शकों के लिए यह सप्ताह मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। Netflix, JioHotstar और Prime Video पर इस सप्ताह कुल 13 फिल्में और वेब सीरीज रिलीज गईं हैं। इनमें हॉरर, कॉमेडी, रोमांस, क्राइम, सस्पेंस, मार्शल आर्ट्स और रियलिटी शो जैसे अलग-अलग जॉनर शामिल हैं। अगर आप घर बैठे नई फिल्म या सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई विकल्प मौजूद हैं।

आइए जानते हैं 18 सितंबर के आसपास OTT पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट।

Netflix पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

1. बेस्ट ऑफ द बेस्ट

OTT प्लेटफॉर्म: Netflix रिलीज डेट: 18 सितंबर

यह अमेरिकी कॉमेडी फिल्म दो बचपन के पक्के दोस्तों की कहानी पर आधारित है। दोनों दोस्त UCLA की कॉम्पिटिटिव बॉलीवुड-फ्यूजन डांस टीम में शामिल होते हैं और कॉलेज चैंपियनशिप की प्रतिस्पर्धी दुनिया का सामना करते हैं। फिल्म में दोस्ती, डांस और कॉमेडी का मेल देखने को मिलेगा।

2. लस्ट स्टोरीज 3

OTT प्लेटफॉर्म: Netflix रिलीज डेट: 18 सितंबर

‘लस्ट स्टोरीज 3’ चार अलग-अलग लघु फिल्मों का संकलन है। इन कहानियों को अलग-अलग निर्देशकों ने तैयार किया है। ‘लस्ट स्टोरीज’ फ्रेंचाइजी का पहला सीजन 2018 में आया था, जबकि दूसरा सीजन 2023 में रिलीज हुआ था।

3. जाकिर खान स्पेशल – पापा यार

OTT प्लेटफॉर्म: Netflix रिलीज डेट: 18 सितंबर

कॉमेडियन जाकिर खान एक बार फिर अपने खास अंदाज में दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। इस स्पेशल एक्ट में वह अपने बचपन से जुड़े किस्से और अनुभव दर्शकों के साथ साझा करते नजर आएंगे।

4. सिनर्स

OTT प्लेटफॉर्म: Netflix रिलीज डेट: 18 सितंबर

हॉरर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ‘सिनर्स’ खास रिलीज है। यह एक अमेरिकी वैम्पायर हॉरर फिल्म है, जिसमें माइकल बी. जॉर्डन डबल रोल में नजर आते हैं। फिल्म का निर्देशन रयान कूगलर ने किया है।

5. नॉट अ स्ट्रेंजर

OTT प्लेटफॉर्म: Netflix रिलीज डेट: 17 सितंबर

यह तुर्की ड्रामा सीरीज एक नई मां की कहानी पर आधारित है, जो बच्चे और करियर के बीच संतुलन बनाने के लिए एक नैनी को काम पर रखती है। हालांकि, नैनी अपने साथ कई ऐसे राज लेकर आती है, जो कहानी को सस्पेंस से भर देते हैं।

6. द स्कैंडल

OTT प्लेटफॉर्म: Netflix रिलीज डेट: 18 सितंबर

यह रोमांटिक कोरियन सीरीज एक चालाक महिला और बदनाम प्लेबॉय की कहानी है। दोनों मिलकर एक विधवा को अपने खतरनाक खेल में फंसा लेते हैं। रिश्तों, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर यह सीरीज दर्शकों का ध्यान खींच सकती है।

7. इरुमुडी

OTT प्लेटफॉर्म: Netflix रिलीज डेट: 18 सितंबर

तेलुगु भाषा की यह फिल्म पिता और बेटी के रिश्ते की भावनात्मक कहानी पेश करती है। फिल्म को IMDb पर 7.2 की रेटिंग मिली है। पारिवारिक रिश्तों और भावनात्मक कहानियां पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह एक विकल्प हो सकती है।

JioHotstar पर भी मनोरंजन की लंबी लिस्ट

8. गणपति बाप्पा मोरया

OTT प्लेटफॉर्म: JioHotstar रिलीज डेट: 14 सितंबर

गणेश उत्सव के मौके पर JioHotstar पर ‘गणपति बाप्पा मोरया’ रिलीज हुई है। इसमें भगवान गणेश के जीवन और उनसे जुड़ी कथाओं को दर्शाया गया है।

9. बाप्पा का उत्सव

OTT प्लेटफॉर्म: JioHotstar रिलीज डेट: 14 सितंबर

यह एक इवेंट रियलिटी शो है, जिसमें बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारे गणेश उत्सव को खास अंदाज में सेलिब्रेट करते नजर आएंगे। शो में सेलिब्रिटीज की परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी।

10. द ममी

OTT प्लेटफॉर्म: JioHotstar रिलीज डेट: 17 सितंबर

हॉरर और सुपरनैचुरल कहानियां पसंद करने वालों के लिए ‘द ममी’ एक खास रिलीज है। फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लंबे समय से लापता अपनी बेटी से दोबारा मिलता है। बेटी आंशिक रूप से ममी बन चुकी होती है और परिवार को धीरे-धीरे महसूस होता है कि उसके साथ कुछ असामान्य हुआ है।

11. इंडिया का टॉप 1 पर्सेंट

OTT प्लेटफॉर्म: JioHotstar रिलीज डेट: 19 सितंबर

यह एक क्विज रियलिटी गेम शो है, जिसे अभिनेता अनिल कपूर होस्ट करते नजर आएंगे। शो में कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग सवालों के जवाब देकर गेम में आगे बढ़ना होगा।

12. थुडक्कम

OTT प्लेटफॉर्म: JioHotstar रिलीज डेट: 18 सितंबर

‘थुडक्कम’ मलयालम भाषा की मार्शल आर्ट्स ड्रामा फिल्म है। फिल्म को IMDb पर 6.1 की रेटिंग मिली है। एक्शन और मार्शल आर्ट्स पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह रिलीज खास हो सकती है।

Prime Video पर क्राइम ड्रामा सीरीज

13. नीग्ली

OTT प्लेटफॉर्म: Prime Video रिलीज डेट: 16 सितंबर

‘नीग्ली’ एक क्राइम ड्रामा सीरीज है। कहानी प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर फ्रांसिस नियली और उसकी पुरानी मिलिट्री सहयोगी के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों को पता चलता है कि उनके एक पुराने करीबी दोस्त की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। इसके बाद दोनों इस मौत के पीछे छिपे सच का पता लगाने में जुट जाते हैं।

इस हफ्ते OTT पर क्या देखें?

इस सप्ताह OTT पर अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज देखने को मिलेंगी। हॉरर के लिए ‘सिनर्स’ और ‘द ममी’, कॉमेडी के लिए ‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट’ और जाकिर खान का स्पेशल, जबकि क्राइम और सस्पेंस के लिए ‘नीग्ली’ और ‘नॉट अ स्ट्रेंजर’ जैसे विकल्प मौजूद हैं। वहीं, रियलिटी शो पसंद करने वाले दर्शक ‘बाप्पा का उत्सव’ और ‘इंडिया का टॉप 1 पर्सेंट’ देख सकते हैं।