21 साल बाद चरोदा में बना कांग्रेस का मेयर और सभापति

Mayor's post in three Charoda Corporation, Congress's Nirmal Kosre, BJP's candidate Nandani Jande, Krishna Chandrakar, Chairman, Chhattisgarh, Khabargali

निर्मल कोसरे महापौर और कृष्णा चंद्राकर सभापति

दुर्ग/ भिलाई (khabargali) 21 साल बाद चरोदा में कांग्रेस का महापौर चुना गया है। तीन चरोदा निगम में मेयर पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस के निर्मल कोसरे 24 वोट के साथ महापौर निर्वाचित हो गए हैं। वहीं भाजपा की प्रत्याशी नंदनी जांगड़े को 16 वोट मिले। वहीं सभापति के लिए कांग्रेस के कृष्णा चंद्राकर को 24 वोट तो चंद्रप्रकाश पांडेय को 16 वोट मिले‌। बता दें कि भिलाई-चरोदा निगम में कुल मतदाताओं की संख्या 88 हजार 205 है। यह निगम अहिवारा विधानसभा में शामिल है। इस निगम क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व सांसद विजय बघेल का निवास स्थान भी है। यहां दो बार निर्दलीय तथा दो बार भाजपा की सत्ता रही। भिलाई-चरोदा निगम इसके प्रथम अध्यक्ष विजय बघेल (निर्दलीय) रहे।

Category