छठ पूजा में रायपुर से बिहार जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुसीबतें, ट्रेनों में नो रूम, स्पेशल ट्रेन भी चल रही फूल

Difficulties mount for passengers traveling from Raipur to Bihar for Chhath Puja; trains are packed, and even special trains are running at full capacity khabargali

रायपुर (खबरगली) छठ पूजा में रायपुर से बिहार-यूपी रूट की ट्रेनों में कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि रेलवे की ओर से चलाए जा रहे छठ पूजा स्पेशल ट्रेन भी पैक हो चुकी है। स्थिति यह है कि अब ट्रेनें नो रूम हो गई हैं। 12 नवंबर से लेकर छठ के बाद भी ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। यहां तक कि ये हाल रायपुर से दिल्ली, हावड़ा, मुंबई, अहमदाबाद समेत अन्य रूट की ट्रेनों में भी है।

- 03254 चर्लपल्ली- पटना स्पेशल में नो रूम।
- 13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस के स्लीपर 98, थर्ड एसी 127, सेकंड एसी 36 और फर्स्ट एसी 14 वेटिंग।

- 15160 सारनाथ एक्सप्रेस के स्लीपर में 82, थर्ड एसी में 48, सेकंड एसी 37 व फर्स्ट एसी में 4 वेटिंग।

रायपुर से दिल्ली

- 12823 छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति के स्लीपर में 87, थर्ड एसी 66, सेकंड एसी 33 और फर्स्ट एसी में 9 वेटिंग।
- 12409 गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर में 88, सेकंड एसी 16, फर्स्ट और थर्ड में नो रूम।

- 12807 समता एक्सप्रेस के स्लीपर में 72, थर्ड 41, सेकंड एसी में 18 और फर्स्ट में नो रूम।

रायपुर से हावड़ा

- 12859 गीतांजली एक्सप्रेस के स्लीपर में नो रूम।

- 12833 हावड़ा अहमदाबाद के स्लीपर में नो रूम, थर्ड एसी में 21, सेकंड एसी 12 वेटिंग।
- 12129 आजाद हिंद एक्सप्रेस में नो रूम।

रायपुर से मुंबई

- 12880 भुभनेश्वर सुपरफास्ट के स्लीपर में 92, थर्ड एसी 43, सेकंड 17 और फर्स्ट एसी में 8 वेटिंग।
- 12810 हावड़ा मेल के स्लीपर में नो रूम, थर्ड एसी 16, सेकंड 8 और फर्स्टी एसी में 3 वेटिंग।

- 22358 गया एलटीटी सुपरफास्ट में नो रूम।

रायपुर से अहमदाबाद

- 12834 हावड़ा-अहमदाबाद सुपरफास्ट के स्लीपर में 71, थर्ड एसी 29, सेकंड 14 वेटिंग।

- 20861 पूरी-अहमदाबाद के स्लीपर में 56, थर्ड एसी 35, सेकंड में 12 वेटिंग।

बस और प्राइवेट गाड़ियां ही ऑप्शन

ट्रेनों की स्थिति देखते हुए अब कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो गई है। यात्रियों के पास तत्काल टिकट का तो ऑप्शन है, लेकिन इसके लिए भी काफी मारामारी है। इसमें भी सिर्फ गिने चुने लोगों को ही सीट मिल पाएगी। अब यात्रियों के पास बस और प्राइवेट गाड़ी ही ऑप्शन के तौर पर बचे हैं।


 

Category