ट्रेनों में नो रूम

रायपुर (खबरगली) छठ पूजा में रायपुर से बिहार-यूपी रूट की ट्रेनों में कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि रेलवे की ओर से चलाए जा रहे छठ पूजा स्पेशल ट्रेन भी पैक हो चुकी है। स्थिति यह है कि अब ट्रेनें नो रूम हो गई हैं। 12 नवंबर से लेकर छठ के बाद भी ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। यहां तक कि ये हाल रायपुर से दिल्ली, हावड़ा, मुंबई, अहमदाबाद समेत अन्य रूट की ट्रेनों में भी है।

- 03254 चर्लपल्ली- पटना स्पेशल में नो रूम।
- 13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस के स्लीपर 98, थर्ड एसी 127, सेकंड एसी 36 और फर्स्ट एसी 14 वेटिंग।