अडानी स्मार्ट मीटर और बढ़ती बिजली दरों के खिलाफ पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने खोला मोर्चा, जनता से अपील कर फॉर्म भरने को कहा

Former MLA Vikas Upadhyay opens front against Adani Smart Meter and rising electricity rates, appeals to public to fill the form, former MLA of Raipur West and shadow MP of Raipur Lok Sabha, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली )रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक और रायपुर लोकसभा के छाया सांसद विकास उपाध्याय ने राज्य की भाजपा सरकार और अडानी स्मार्ट मीटर के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। उन्होंने बढ़ती बिजली दरों और स्मार्ट मीटरों की कथित मनमानी रीडिंग को लेकर जनता से एकजुट होने की अपील की है।विकास उपाध्याय ने आम जनता के लिए एक विशेष शिकायत प्रारूप (फॉर्म) तैयार किया है। इसके माध्यम से लोग अपने बढ़े हुए बिजली बिलों और प्रीपेड स्मार्ट मीटरों के खिलाफ बिजली दफ्तरों में विरोध दर्ज करा सकेंगे।

आंदोलन की मुख्य बातें और शिकायत की प्रक्रिया

महंगाई का विरोध: देश और राज्य में बढ़ रही भीषण महंगाई के बीच बिजली बिलों के बोझ को आम जनता और छोटे दुकानदारों के साथ बड़ा अन्याय बताया गया है।

स्मार्ट मीटर पर आरोप: अपील में आरोप लगाया गया है कि 'साय-साय' चलते अडानी स्मार्ट मीटर मनमानी और तेज रीडिंग देकर घरों का बजट बिगाड़ रहे हैं।

सरकार को घेरा: राज्य की वर्तमान भाजपा सरकार को गरीब विरोधी बताते हुए उन पर जनता पर महंगाई थोपने का आरोप लगाया गया है।

जनता से फॉर्म भरने की अपील: पूर्व विधायक ने हर परिवार से हाथ जोड़कर आग्रह किया है कि वे इस शिकायत प्रारूप को भरें। इसके साथ अपने बिजली बिल की कॉपी लगाएं और अपने नजदीकी जोन बिजली ऑफिस में जाकर जोरदार विरोध दर्ज कराएं।विकास उपाध्याय ने इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए इस शिकायत फॉर्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करने और पहुंचाने की भी अपील की है। 

Former MLA Vikas Upadhyay opens front against Adani Smart Meter and rising electricity rates, appeals to public to fill the form, former MLA of Raipur West and shadow MP of Raipur Lok Sabha, Chhattisgarh, Khabargali

 

Category