ऐतिहासिक पल: गुरु नानक देव जी की चरण रज से पावन भूमि 'बसना' में बनेगा भव्य गुरुद्वारा; CM साय को मिला न्योता

Historical moment: A grand Gurudwara will be built in 'Basna', the land sanctified by the feet of Guru Nanak Dev Ji; CM Sai gets invitation for Hola Mohalla festival and Bhoomi Pujan of Gurudwara Sahib in Garh Phuljhar to be held on 15th, Chairman of Chhattisgarh State Minority Commission Amarjeet Singh Chhabra, Chhattisgarh, Khabargali

होला मोहल्ला उत्सव और गढ़ फुलझर में गुरुद्वारा साहिब का 15 मार्च को होगा भूमि पूजन

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। महासमुंद जिले के बसना-गढ़फुलझर क्षेत्र में आगामी 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले 'होला मोहल्ला' उत्सव और ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

हाल ही में विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में सिख समाज के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्हें इस पावन और ऐतिहासिक कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण सौंपा गया।

सिख समाज की विशिष्ट मांगें और श्रद्धा

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि बसना-गढ़फुलझर की यह धरा अत्यंत पवित्र है, क्योंकि यहाँ सिख धर्म के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के पावन चरण पड़े थे। इस स्थान के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व को देखते हुए समाज की ओर से यहाँ एक भव्य गुरुद्वारा साहिब के निर्माण का संकल्प लिया गया है। मुलाकात के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास और इस पावन स्थल को प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की भावना भी व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस धार्मिक एवं ऐतिहासिक समागम की सराहना करते हुए सिख समाज को अपनी मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अपनी सहमति प्रदान करते हुए खुशी जाहिर की। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन 15 मार्च 2026 को निर्धारित है। इस दिन 'होला मोहल्ला' के अवसर पर भव्य कीर्तन, लंगर और शस्त्र कला (गतका) के प्रदर्शन के साथ-साथ गुरुद्वारा निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा सहित गगन हंसपाल, जस्सी खनूजा, शैबी बग्गा, गुरविंदर सिंह, सन्नी सिंह, धरम सिंह, चरणजीत गरचा, जसमीत सिंह, सरबजीत सिंह खनूजा एवं सिख समाज के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Category