अनुष्का-विराट के घर आई नन्ही परी.. अनुष्का ने बिटिया को दिया जन्म

Anushka Sharma and Virat Kohli, parents, happy news, captain of Indian cricket team, mom, dad, actress,khabargali

विराट ने सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

मुंबई (khabargali)अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। अनुष्का और विराट पैरेंट्स बन गए हैं। अनुष्का ने ब्रीच कैंडी हॉस्प‍िटल में बेटी को जन्म दिया है। हॉस्प‍िटल में उनके पति भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी साथ थे। विराट ने ट्वीट कर लोगों के साथ यह खुशखबरी साझा की है। एक्ट्रेस ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया। उनकी डिलीवरी मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुई। सोमवार सुबह ही कपल डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल पहुंचा था। पिछले कुछ समय से अनुष्का और विराट रेगुलर क्ल‍िन‍िक चेक-अप्स के लिए स्पॉट किए गए थे। विराट हमेशा अनुष्का के साथ क्ल‍िन‍िक में नजर आए। उनकी ये तस्वीरें काफी वायरल हुई हैं।

विराट ने अपने पोस्ट में लिखा, ''हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है. हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है. अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं. यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला. हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी.''