बड़ी खबर: दिल्ली की पूर्व CM शीला दीक्षित का निधन

Sheela dixhit

नई दिल्ली की सियासत पर छोड़ी अमिट छाप

नई दिल्ली(khabargali) दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया। आज दोपहर लंबी बीमारी के बाद उन्होंने शनिवार की दोपहर बाद अंतिम सांस ली। वे दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री रही हैं, इसके अलावा वो केरल की राज्यपाल भी रही थी। कांग्रेस पार्टी के सीनियर और बेहद सुलझी हुई नेताओं में शीला दीक्षित की गिनती होती थी। 81 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। वर्तमान में शीला दीक्षित अभी दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष थी। आज सुबह ही उनकी खराब हो गयी थी, उल्टी और जी मिचलाने की शिकायत के बाद उन्हें एस्कार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गांधी परिवार की थी बेहद करीबी

दिल्ली की राजनीति और गांधी परिवार के बेहद करीबी मानी जाने वाली शीला दीक्षित इस बार लोकसभा का चुनाव भी लड़ी थी। दिल्ली में मनोज तिवारी के खिलाफ कांग्रेस की टिकट पर वो चुनाव मैदान में थी, लेकिन वो चुनाव हार गयी थी। गौरतलब है कि शीला दीक्षित को ही हराकर अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने थे।

Related Articles