बीजापुर बाढ़: गुट्टापारा–चंदनगीरी पहुंचे लोकेश कावड़िया, प्रभावित परिवारों को वितरित की राहत सामग्री

Bijapur, Bhopalpatnam, Guttapara, Chandangiri, Indravati River, flood, Chhattisgarh Disabled Finance and Development Corporation Chairman Lokesh Kavadiya, relief material, Chhattisgarh, BJP, Maharashtra border, rain, flood affected families, Bijapur News, Khabargali

इंद्रावती नदी के किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, प्रशासन के राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा

भारी बारिश से प्रभावित परिवारों का जाना हालचाल, बच्चों और जरूरतमंदों को कंबल, बिस्कुट व अन्य आवश्यक सामग्री वितरित

Bijapur, Bhopalpatnam, Guttapara, Chandangiri, Indravati River, flood, Chhattisgarh Disabled Finance and Development Corporation Chairman Lokesh Kavadiya, relief material, Chhattisgarh, BJP, Maharashtra border, rain, flood affected families, Bijapur News, Khabargali

बीजापुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया शनिवार को भोपालपटनम क्षेत्र के गुट्टापारा–चंदनगीरी गांव पहुंचे। महाराष्ट्र सीमा से लगे इस क्षेत्र में इंद्रावती नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण कई गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बीजापुर प्रवास के दौरान लोकेश कावड़िया ने गुट्टापारा–चंदनगीरी ग्राम एवं इंद्रावती नदी के समीप बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया।

Bijapur, Bhopalpatnam, Guttapara, Chandangiri, Indravati River, flood, Chhattisgarh Disabled Finance and Development Corporation Chairman Lokesh Kavadiya, relief material, Chhattisgarh, BJP, Maharashtra border, rain, flood affected families, Bijapur News, Khabargali

उन्होंने राहत शिविरों में रह रहे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। लगातार बारिश के चलते कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों, स्कूलों एवं अन्य सरकारी भवनों में पहुंचाया गया है।

Bijapur, Bhopalpatnam, Guttapara, Chandangiri, Indravati River, flood, Chhattisgarh Disabled Finance and Development Corporation Chairman Lokesh Kavadiya, relief material, Chhattisgarh, BJP, Maharashtra border, rain, flood affected families, Bijapur News, Khabargali

इस दौरान लोकेश कावड़िया ने छोटे बच्चों एवं जरूरतमंद परिवारों को कंबल, बिस्कुट, नमकीन सहित आवश्यक राहत सामग्री वितरित की तथा उनका हालचाल जाना। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित लोगों को भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि किसी भी परिवार को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Bijapur, Bhopalpatnam, Guttapara, Chandangiri, Indravati River, flood, Chhattisgarh Disabled Finance and Development Corporation Chairman Lokesh Kavadiya, relief material, Chhattisgarh, BJP, Maharashtra border, rain, flood affected families, Bijapur News, Khabargali

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, जिला महामंत्री संजय लुंकड़, जिला महामंत्री फूलचंद गागड़ा, पार्षद नंदकिशोर राणा, पार्षद हितेश साहनी, पार्षद पुरुषोत्तम भंडारी, मंडल अध्यक्ष अशोक राव, सांसद प्रतिनिधि जिलाराम राणा, अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के संदीप तेलाम, व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक गौतम राव तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Bijapur, Bhopalpatnam, Guttapara, Chandangiri, Indravati River, flood, Chhattisgarh Disabled Finance and Development Corporation Chairman Lokesh Kavadiya, relief material, Chhattisgarh, BJP, Maharashtra border, rain, flood affected families, Bijapur News, Khabargali

Category

Related Articles