बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा में दिखे कोरोना के लक्षण…हॉस्पिटल में भर्ती

Sambit patra, corona, khabargali

नई दिल्ली (khabargali) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि संबित पात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। संबित पात्रा बीजेपी के जाने-पहचाने चेहरों में से है जो आये दिन टेलीविजन में अक्सर न्यूज चैनलों में आयोजित राजनीतिक बहस में पार्टी का पक्ष रखते हुए नजर आते हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें ओडिशा की एक सीट से कैंडिडेट भी बनाया था लेकिन वो जीतने में सफल नहीं हुए थे।

Related Articles