भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय अब सुबह 7 बजे से 11 तक

Due to the scorching heat, the school timings are now from 7 am to 11 am, raipur, chhattisgarh, khabargali

राजधानी में तापमान पहुंचा 43 डिग्री के पार,जाने अन्य जिलों का हाल

रायपुर (khabargalli) भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय अब सुबह 7 बजे से 11 तक रहेगा। जिले में लगातार इसकी मांग अभिवावकों की ओर से आ रही थी। प्राइवेट स्कूल प्रबंधन ने भी इस आशय की मांग की थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पर अपनी सहमति दे दी है।

प्रदेश में गर्मी का कहर

राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर रहा हैं। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान में वृद्धि हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। बता दें कि, प्रदेश में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। राजधानी रायपुर का कल का तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अन्य जिलों का ये है हाल

प्रदेश के सबसे गर्म इलाके की बात की जाए तो अर्जुनी में सबसे ज्यादा 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अन्य जिलों की बात की जाए तो बिलासपुर 43.4, पेंड्रारोड 40.5, अंबिकापुर 39.8, जगदलपुर 39.6, दुर्ग 42.2, राजनांदगांव में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से लू से बचने की अपील की है।

Category

Related Articles