BIG BREAKING : जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता राठौर का आकस्मिक निधन

Mamta-rathor-img6

जिला अस्पताल में ली अंतिम सांस 

गरियाबंद(khabargali)। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता राठौर का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया है। उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गयी।

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की पुष्टि

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्न ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल लाया गया था। उन्हें सांस लेंने में कठनाई हो रगों थी। उनका कोविड चेक किया गया तो पॉजिटिव आया। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गयी है। जिलाध्यक्ष के आकस्मिक निधन पर शहर में शौक की लहर फैल गयी है। उनकी पार्टी सहित दूसरी पार्टी के नेताओ ने भी उनकी मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। विधायक अमितेष शुक्ल एवं पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन, एल्डरमेन हरमेश चावड़ा ने भी उनके निधन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की है।

गौरतलब है कि ममता राठौर कांग्रेस की एक तेजतर्रार महिला नेत्री रही है इससे पहले दे गरियाबंद की पालिका अध्यक्ष भी रह चुकी हैं कांग्रेसमें भी वे कई पदों पर रह चुकी हैं उनके निधन से ना केवल कांग्रेस को बल्कि गरियाबंद शहर को भी एक बड़ी क्षति पहुंची है।