BREAKING : पूर्व समाजवादी पार्टी नेता और राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का निधन.. लंबे समय से चल रहा था इलाज

Amar Singh, death, khabargali

नई दिल्ली (khabargali) राज्यसभा सदस्य और पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का 64 साल की आयु में शनिवार की दोपहर बाद निधन हो गया। अमर सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और करीब छह महीने से उनका सिंगापुर में इलाज किया जा रहा था। अमर सिंह ने सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। मुंबई मिरर की हाल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया था कि वह आईसीयू में थे और उनका परिवार वहां पर था। इससे पहले, साल 2013 में अमर सिंह की किडनी खराब हो गई थी।

इससे पहले, आज उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और सभी फॉलोअर्स को ईद के मौके पर उन्हें बधाई दी। अमर सिंह बीमार होने के बावजूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे। एक समय पर उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे। हाल ही में अपने पिता के पुण्यतिथि पर उन्होंने अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी।