CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को VIP सुविधा, जेल प्रहरी निलंबित

Former CGPSC Chairman Taman Sonwani granted VIP privileges jail guard suspended latest news hindi news raipur news khabargali

रायपुर (खबरगली) केंद्रीय जेल रायपुर में बंद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को VIP सुविधा दिए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। 

जेल प्रहरी निलंबित

इस मामले में निगरानी के लिए तैनात तीन जेल प्रहरियों में से एक को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो अन्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनके मूल जेल अधीक्षकों को पत्र भेजा गया है। 

परिजनों के साथ बिना हथकड़ी और बिना प्रहरी 

बता दें कि वीडियो में सोनवानी अस्पताल में परिजनों के साथ बिना हथकड़ी और बिना प्रहरी की मौजूदगी के बातचीत करते नजर आ रहे थे। जानकारी के मुताबिक, टामन सोनवानी की निगरानी के लिए जेल प्रहरी संदीप कुमार माहेश्वरी, नागेंद्र कुमार महतो और पवन कुमार लहरे की ड्यूटी लगाई गई थी। 

VIP सुविधा का वीडियो आया सामने 

VIP सुविधा का वीडियो सामने आने के बाद रायपुर जेल अधीक्षक ने संदीप कुमार माहेश्वरी को निलंबित कर दिया है। वह मूल रूप से बलौदाबाजार जिला जेल में पदस्थ था। वहीं अन्य दो प्रहरियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित जेल अधीक्षकों को पत्र भेजा गया है।

Category