रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज जिला रायपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आज शास्त्री चौक स्थित कॉफी हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और भविष्य की योजनाओं पर गंभीर चर्चा हुई।
डॉ. विवेक श्रीवास्तव बने जिला अध्यक्ष
बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला लेते हुए डॉ. विवेक कुमार श्रीवास्तव को छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज का नया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही जल्द ही नई जिला कार्यकारिणी के गठन और उसकी घोषणा करने का निर्णय भी लिया गया।
संगठन को मजबूत करने के लिए बनेगी रणनीति
बैठक में "संगठन में ही शक्ति है" के संकल्प के साथ समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया। संगठन को मजबूत बनाने के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:
वार्ड समितियों का गठन: रायपुर जिला स्तर के सभी वार्डों में वार्ड समितियों का गठन और विस्तार किया जाएगा।
नियमित बैठकें: समाज के लोगों को जोड़ने के लिए वार्ड स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित होंगी।
सक्रिय सदस्यता अभियान: आजीवन सदस्यता अभियान को बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा ताकि नए सदस्य जुड़ सकें।
महिलाओं की भागीदारी: जिला कार्यकारिणी में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
वर्ष 2026-27 के लिए कार्ययोजना पारित
बैठक में वर्ष 2026-27 के दौरान समाज के सर्वांगीण विकास और उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और गतिविधियों पर चर्चा की गई, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।
बैठक में यह रहे उपस्थित
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक श्री रज्जन श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पवन किशोर वर्मा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विनीता श्रीवास्तव, डॉ. मनीष श्रीवास्तव, दिवाकर कुलश्रेष्ठ, यतीश श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, सुषमा श्रीवास्तव, रीना श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, आभा श्रीवास्तव, जया श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव एवं प्रदीप श्रीवास्तव सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- Log in to post comments