छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों की स्टाइपेंड वृद्धि का रास्ता साफ, स्वास्थ्य सचिव ने दिया जल्द आदेश जारी होने का आश्वासन

Raipur: Paving the way for increase in stipend of doctors in Chhattisgarh, Health Secretary assures issuance of order soon. IMA MSN meets Health Secretary Amit Kataria; Doctors' honorarium to be increased soon. Indian Medical Association Medical Students Network, Convener Shahdil Khusroo, Joint Secretary Devendra Nirala, Piyush Singh, Ravi Shankar Singh, Piyush Sahu, Pranjal Shukla and Shubh Sharma, Khabargali

आईएमए एमएसएन की हेल्थ सेक्रेटरी अमित कटारिया से मुलाकात; जल्द बढ़ेगा डॉक्टरों का मानदेय

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ के एमबीबीएस इंटर्न्स, पीजी और बॉन्डेड डॉक्टरों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। राज्य में लंबे समय से अटकी स्टाइपेंड (मानदेय) वृद्धि की मांग को लेकर 'इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मेडिकल स्टूडेंट्स नेटवर्क' (IMA MSN) ने एक बेहद सकारात्मक और ठोस कदम उठाया है। लगातार हो रही देरी से चिकित्सा छात्रों और डॉक्टरों के बीच बढ़ते असंतोष को देखते हुए आईएमए एमएसएन के एक प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया से मुलाकात की। यह बैठक बेहद सकारात्मक रही, जिसके बाद राज्य के डॉक्टरों का मानदेय जल्द बढ़ने की उम्मीदें मजबूत हो गई हैं।

स्वास्थ्य सचिव ने दी हरी झंडी

मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने डॉक्टरों को एक बड़ा आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इंटर्नशिप स्टाइपेंड में बढ़ोतरी से जुड़ी फाइल स्वास्थ्य विभाग की ओर से आगे बढ़ाई जा चुकी है और इस पर बहुत जल्द अंतिम स्वीकृति मिलने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि पीजी (Post Graduate) और बॉन्डेड डॉक्टरों के मानदेय में वृद्धि की फाइल को भी जल्द ही विभाग की तरफ से भेजा जाएगा। सरकार की योजना है कि इन सभी वर्गों के लिए समानुपातिक वृद्धि करते हुए एक साथ ही संयुक्त आदेश जारी किया जाए।

Raipur: Paving the way for increase in stipend of doctors in Chhattisgarh, Health Secretary assures issuance of order soon. IMA MSN meets Health Secretary Amit Kataria; Doctors' honorarium to be increased soon. Indian Medical Association Medical Students Network, Convener Shahdil Khusroo, Joint Secretary Devendra Nirala, Piyush Singh, Ravi Shankar Singh, Piyush Sahu, Pranjal Shukla and Shubh Sharma, Khabargali

बढ़ती महंगाई का दिया हवाला

आईएमए एमएसएन छत्तीसगढ़ के कन्वेनर शाहदिल खुसरू के नेतृत्व में मिले इस प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य सचिव को डॉक्टरों की आर्थिक समस्याओं से अवगत कराया। खुसरू ने बैठक में कहा कि बढ़ती महंगाई के इस दौर में डॉक्टरों को मौजूदा स्टाइपेंड के कारण गंभीर वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार प्रयास ला रहे रंग

इस मुलाकात से पहले संगठन लगातार इस मांग को लेकर सक्रिय रहा है। डॉक्टरों की टीम ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन को ज्ञापन सौंपने के साथ-साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से भी मुलाकात कर अपनी बात रखी थी। इस महत्वपूर्ण बैठक में आईएमए एमएसएन के कन्वेनर शाहदिल खुसरू के साथ आईएमए छत्तीसगढ़ के जॉइंट सेक्रेटरी देवेंद्र निराला, पीयूष सिंह, रविशंकर सिंह, पीयूष साहू, प्रांजल शुक्ला और शुभ शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Category