छत्तीसगढ़ में फिर से कोरोना कोहराम मचाने लगा है..आज मिले 1097 मरीज, 9 की मौत

Corona, Kohram, Chhattisgarh, India, country abroad, infection, death, news, khabargali

देश- विदेशों के यह है हाल..पढ़ें पूरी खबर

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ में फिर से कोरोना कोहराम मचाने लगा है। प्रदेश में आज 19 मार्च शुक्रवार को दूसरे दिन भी हजार से ऊपर नए कोरोना के मरीज मिले हैं। प्रदेश भर से आज कुल 1097 कोरोना के नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं मौतों के आंकड़े भी अब भयावह हो रहे हैं आज 9 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ते हुए 6753 हो गयी है। प्रदेश में अब तक 3929 लोग कोरोना से मारे जा चुके हैं। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख बाइस हजार के पास पहुंचती हुई दिखाई पड़ रही है। कोरोना से आज केवल 333 लोग ही स्वस्थ हो पाए हैं। केवल रायपुर और दुर्ग जिले से ही 702 मरीज प्रदेश में जहां आज 1097 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं रायपुर और दुर्ग से मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा भयावह हो गया है। जहां रायपुर और दुर्ग जिले से ही कुल 702 मरीज मिले हैं।

19 मार्च को मिले यहां इतने मरीज

जिलों में रायपुर 382, दुर्ग 320, बिलासपुर 51, राजनांदगांव 48, और सरगुजा से 44 मरीज मिले हैं। वहीं जशपुर में 34 नए मरीज मिले हैं।

इन जिलों में हुई इतनी मौतें

कोरोना से आज 9 लोग मौत का ग्रास बने हैं, जिसमे 4 मौतें अकेले रायपुर से हुई है, वहीं 2 मौत दुर्ग जिले से हुई है। इसके अलावा बिलासपुर, राजनांदगांव और रायगढ़ से 1-1 मरीज कोरोना से मौत का शिकार हुए हैं।

देश में 1 करोड़ 15 लाख से ज्यादा मरीज

भारत में भी कोरोना संक्रमण के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे है और यह विश्व में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ 15 लाख 14 हजार से अधिक हो गयी है, हालांकि देश में अब तक 1,10,83,679 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 18,918 से बढ़ने से 2,71,282 हो गये हैं। इसी अवधि में 154 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,59,370 हो गयी है। मध्य प्रदेश सरकार ने राजधानी भोपाल व आर्थिक राजधानी इंदौर और जबलपुर में रविवार को लॉक डाउन का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश ने महाराष्ट्र के साथ बस सेवा पर भी रोक लगा दी है । लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव लोगों संख्या को देखकर एक बार फिर लॉकडाउन चिंता लोगों को सताने लगी है।

विश्व में यह स्थिति

विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से पिछले 24 घंटों के दौरान 10,588 लोगों की मौत हुई है और पांच लाख 91 हजार 314 लोग संक्रमित हुए हैं। दुनिया के 192 देशों में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12 करोड़ 18 लाख चार हजार 270 हो गई है तथा अभी तक इस वायरस के संक्रमण से 26 लाख 91 हजार 300 लोगों की जान जा चुकी है तथा छह करोड़ 89 लाख 90 हजार 695 लोग इससे निजात पा चुके हैं। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में संक्रमितों की संख्या बढ़कर दो करोड़ 96 लाख 67 हजार 304 हो गई है जबकि पांच लाख 39 हजार 698 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दुनिया में एक करोड़ से अधिक कोरोना मामलों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील दूसरे स्थान पर है और यहां अब तक एक करोड़ 17 लाख 80 हजार 820 लोग इस वायरस के संक्रमण से प्रभावित हुए है और दो लाख 87 हजार 499 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका, ब्राजील और भारत के बाद कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों में चौथे स्थान पर रूस है। जहां कोरोना वायरस से 43.78 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 92,266 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस से 42.94 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 1,26,163 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में करीब 41.42 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 91,833 मरीजों की मौत हुई है। इटली में संक्रमितों की संख्या 33.06 लाख से अधिक हो गई है और 103,855 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 32.12 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 72,910 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोरोना वायरस से अब तक 29.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 29,777 लाेगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 26.39 लाख से अधिक हो गई है और 74,402 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से अब तक 23.19 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 61,636 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोरोना से 22.26 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 54,386 लोगों की जान जा चुकी है। मेक्सिको में कोरोना वायरस से 21.82 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1,96,606 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में कोरोना वायरस से 19.84 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 48,388 लोग जान गंवा चुके हैं। ईरान में कोरोना से 17.78 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 61,581 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में इस वायरस से 15.69 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 31,073 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से 15.33 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और इसके संक्रमण से 51,724 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया के अन्य देशों में भी कोराना का कहर जारी है।