country abroad

देश- विदेशों के यह है हाल..पढ़ें पूरी खबर

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ में फिर से कोरोना कोहराम मचाने लगा है। प्रदेश में आज 19 मार्च शुक्रवार को दूसरे दिन भी हजार से ऊपर नए कोरोना के मरीज मिले हैं। प्रदेश भर से आज कुल 1097 कोरोना के नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं मौतों के आंकड़े भी अब भयावह हो रहे हैं आज 9 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ते हुए 6753 हो गयी है। प्रदेश में अब तक 3929 लोग कोरोना से मारे जा चुके हैं। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख बाइस हजार के पास पहुंचती हुई दिखाई पड़ रही है। कोरोना से आज केवल 333