इजरायल ने लेबनान पर किया हवाई हमला, हिज़्बुल्लाह कमांडर समेत 12 की मौत, दर्जनों घायल

इजरायल ने लेबनान पर किया हवाई हमला, हिज़्बुल्लाह कमांडर समेत 12 की मौत खबरगली  Israel carried out an airstrike on Lebanon, killing 12 people, including a Hezbollah commander  khabargali

लेबनान (खबरगली) लेबनान की पूर्वी बेका घाटी में इजरायली हवाई हमलों में 10 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। वहीं सैदा के ऐन अल-हिलवे शरणार्थी शिविर पर हमले में दो और लोगों की जान गई।  

इजरायल ने कहा कि उसने हिजबुल्लाह और हमास के कमांड सेंटर्स को निशाना बनाया है। यह जानकारी लेबनानी अधिकारियों ने दी है। ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब दोनों पक्षों के बीच नवंबर 2024 में युद्धविराम (सीजफायर) समझौता हो चुका था।  इजरायली सेना ने कहा कि उसने बेका घाटी (Bekaa Valley) में हिज़्बुल्लाह से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया। 

बेका घाटी हिज़्बुल्लाह का मजबूत गढ़ मानी जाती है. हिज़्बुल्लाह, जो एक शिया मुस्लिम संगठन और राजनीतिक दल है। ने पुष्टि की है कि उसके कम से कम 8 सदस्य मारे गए हैं, जिनमें एक वरिष्ठ फील्ड कमांडर भी शामिल है। पूर्वी लेबनान में इजरायल के हवाई हमलों में 10 लोगों की मौत हो गई। ये अटैक बेका घाटी और सैदा में किए गए हैं। वहीं सीजफायर के बावजूद तनाव बढ़ गया है। 

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में एक रिहायशी इलाके में भारी तबाही दिखाई दे रही है।  इजरायली सेना ने बयान में कहा कि उसने हिज़्बुल्लाह के कमांड सेंटरों को निशाना बनाया और आरोप लगाया कि यह संगठन नागरिक आबादी के बीच अपने ठिकाने बनाता है, जो इजरायल और लेबनान के बीच हुए समझौतों का उल्लंघन है। 

शनिवार (21 फरवरी 2026) को जारी एक अन्य बयान में इजरायल ने कहा कि उसने हिज़्बुल्लाह के मिसाइल नेटवर्क से जुड़े कई सदस्यों को अलग-अलग कमांड सेंटरों में मार गिराया। सेना का दावा है कि ये लोग इजरायल पर हमले की तैयारी कर रहे थे और संगठन की सैन्य क्षमता को बढ़ाने में लगे थे। 

हिज़्बुल्लाह का कहना है कि युद्धविराम समझौता केवल दक्षिणी लेबनान के उस क्षेत्र पर लागू होता है, जो लितानी नदी और ब्लू लाइन (लेबनान-इजरायल की अनौपचारिक सीमा) के बीच स्थित है। इस क्षेत्र में लेबनानी सेना ने हिज़्बुल्लाह के ढांचे को हटाने की प्रक्रिया शुरू की है, जो निरस्त्रीकरण योजना का पहला चरण है। 

पूर्वी लेबनान पर हमलों से कुछ घंटे पहले, इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के सैदा शहर के पास ऐन अल-हिल्वे (Ain al-Helweh) फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर पर भी हमला किया। 

लेबनान सरकार का कहना है कि इजरायल के लगातार हमले युद्धविराम समझौते का उल्लंघन हैं। प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने हाल ही में कहा कि स्थिति एकतरफा युद्ध जैसी बन गई है। इजरायल का कहना है कि वहां हमास का एक कमांड सेंटर था। 

Category