लॉकडाउन बिग ब्रेकिंग- छत्तीसगढ़ में आज रात 7 बजे से लग सकता है 15 दिन का लॉकडाउन…..CM भूपेश ने बुलाई कैबिनेट बैठक

Corona virus, india, lock dowen, khabargali

लॉकडाउन के प्रारूप, सख्ती व छूट को लेकर होगा बैठक में मंथन 

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ में कोरोना से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। आज रात से राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लग सकता है। आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रियों की बैठक बुलाय़ी है। बैठक में प्रदेश में 15 दिन का लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया जा सकता है। राज्य सरकार ने अपने स्तर से इसकी पूरी तैयारी कर ली है। आज मंत्रियों की बैठक के बाद संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया जा सकता है। इस बैठक का एक ही एजेंडा होगा जो कोरोना से जुड़ा है। लिहाजा कोरोना के मद्देनजर वर्तमान और आगे की तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ लॉकडाउन पर ही चर्चा की जायेगी।

सूत्रों के अनुसार अभी -अभी छग चेम्बर ऑफ कामर्स की रायपुर कलेक्टर से वार्ता सम्पन्न हुई। जिसमें जिला कलेक्टर के अनुसार अधिकांश नागरिक मास्क- सेल्फ डिस्टेंस- सेनीटाइजर उपयोग का नियम पालन नहीं कर रहे हैं। कलेक्टर ने भी फिर से लॉक डाउन की संभावना व्यक्त ।

प्रदेश में कोरोना मीटर स्पीड से बढ़ रहा

आपको बता दें कि प्रदेश में लगातार कोरोना के आंकड़े बढ़ रहे हैं। खासकर राजधानी रायपुर में पिछले एक महीने से कोरोना की जो रफ्तार हुई है, वो धीमी पड़ती नहीं दिख रही है। कल तो प्रदेश ने कोरोना के सारे रिकार्ड तोड़ दिये, एक ही दिन में कोरोना से 242 मरीज मिले थे, जिसमें से 127 मरीज सिर्फ राजधानी रायपुर से थे। राजधानी के बाद अब न्यायधानी बिलासपुर में भी कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को ही कोरोना के एक साथ 35 मरीजों की पुष्टि की गई थी। वहीं शुक्रवार को एक बार फिर 21 नए मरीजों की पहचान हुई है। इन नए मरीजों के साथ प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़कर 4976 हो गए हैं, जिनमें अब तक कुल 3512 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। इसके साथ ही वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 1440 हो गई है, जिनका प्रदेश के विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं कल 3 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना के बढ़े खतरे और कोरोना के साइकिल को तोड़ने के लिए राज्य सरकार एक और लॉकडाउन प्रदेश में लागू करने जा रही है।

Related Articles