महाराष्ट्र मंडल के कैलेंडर का बृजमोहन ने किया विमोचन

Brijmohan Aggarwal released the calendar of Maharashtra Mandal, Ajay Kale, Shyam Sundar Khangan, Joint Secretary Sukrit Ganodwale, Ravindra Thengadi, Aastha Kale in-charge of Divyang Girls Development Home, Namita Shesh in-charge of Working Women Goods Home, Women Chief Visakha Artillery, Sant Dnyaneshwar  School co-in-charge Paritosh Dongaonkar, Health Committee in-charge Arvind Joshi, Chhattisgarh head of Brihan Maharashtra Division Subodh Tole, Environment Committee in-charge Abhay Bhagwatkar, Co-in-char

सामाजिक संस्थाओं के आयोग गठन के मंडल के प्रस्ताव की प्रशंसा

रायपुर (khabargali) महाराष्ट्र मंडल के वर्ष 2024 के कैलेंडर का बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने मौली श्री विहार स्थित अपने कार्यालय में विमोचन किया। गुरुवार शाम को हुए सादगी भरे आयोजन में उन्होंने मुख्यमंत्री को दिए गए मंडल के प्रस्ताव पर सहमति जताई। इस प्रस्ताव में सामाजिक संस्थाओं के आयोग गठित करने की बात कही गई थी। अग्रवाल ने महाराष्ट्र मंडल के कैलेंडर का बारीकी से अवलोकन किया और मंडल की सालभर हुई गतिविधियों को उल्लेखनीय बताया।

उन्होंने कहा कि मंडल हमारी संस्कृति को सहेजने में अहम भूमिका तो निभा ही रहा है, साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में सतत् कीर्तिमान बना रहा है। अग्रवाल ने महाराष्ट्र मंडल को अपना परिवार बताते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं के आयोग गठित करने का विचार निश्चित ही प्रशंसनीय है। वे स्वयं इस दिशा में मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे और जो संभव होगा, वह प्रयत्न भी करेंगे।

मंडल अध्यक्ष अजय काले ने महाराष्ट्र मंडल की ओर से बृजमोहन अग्रवाल को फूलों का गुलदस्ता देकर और पर्यावरण समिति की ओर से रुद्राक्ष का पौधा देकर अभिनंदन किया। कैलेंडर विमोचन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। काले ने सामाजिक संस्थाओं के लिए आयोग बनाने के प्रस्ताव पर सहयोग भी मांगा।

इस मौके पर मंडल के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन, सहसचिव सुकृत गनोदवाले, दिव्यांग बालिका विकास गृह की प्रभारी आस्था काले, कामकाजी महिला वस्तु गृह की प्रभारी नमिता शेष, महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के सहप्रभारी परितोष डोनगांवकर, स्वास्थ्य समिति के प्रभारी अरविंद जोशी, बृहन्न महाराष्ट्र मंडल के छत्तीसगढ़ प्रमुख सुबोध टोले, पर्यावरण समिति के प्रभारी अभय भागवतकर, सह प्रभारी वैभव बर्वे, मदन तोपखानेवाले, दीपक पत्रीकर समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Category
Tags