मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

Cm swarojgar khabargali

रायपुर(khabargali)। रोजगार प्रारम्भ करने की लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत इच्छुक एवं पात्र आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इस योजना के अंतर्गत विनिर्माण उद्यम के लिए अधिकतम परियोजना लागत रू. 25 लाख, सेवा उद्योग के लिए अधिकतम परियोजना लागत रू. 10 लाख एवं व्यवसाय के लिए अधिकतम परियोजना लागत रू. 2 लाख तक के ऋण बैंकों के माध्यम से स्वीकृत किए जायेंगे.

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के इच्छुक आवेदक आवश्यक दस्तावेज एवं प्रस्तावित योजना के साथ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, उद्योग भवन, तृतीय तल, रिंग रोड नं.-1, तेलीबांधा, रायपुर में संपर्क कर आवेदन कार्यालयीन समय मे प्राप्त और जमा कर सकते हैं.

जिला उद्योग केंद्र,रायपुर के मुख्य महाप्रबंधक वीके देवांगन ने बताया कि इसके लिए कार्यालय में संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करते हुए फार्म पूर्ण कराने के बाद आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा. योजना के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी प्राप्त करना हो, तो कार्यालय के अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है.

Category

Related Articles