Mrs India Universe Asia 2026, दुर्ग की बेटी और रायपुर की बहू दीपाक्षा जैन ने रचा इतिहास

Mrs India Universe Asia 2026: Durg's daughter and Raipur's daughter-in-law Deepaksha Jain created history, founder of Jainam Academy, Chhattisgarh, Khabargali

दो साल के बच्चे की मां दीपाक्षा की सफलता की पूरी कहानी पढ़ें

रायपुर (खबरगली ) दुर्ग की बेटी और रायपुर की बहू दीपाक्षा जैन ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। VMS Presents Miss & Mrs India Universe – Season 7 में दीपाक्षा जैन ने Mrs India Universe Asia 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया। दो साल के नन्हे बच्चे की मां होने के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियां निभाते हुए दीपाक्षा ने अपने सपनों को कभी रुकने नहीं दिया। मां, पत्नी, शिक्षिका और उद्यमी की भूमिकाओं के बीच उन्होंने अपने जुनून को जिंदा रखा और आखिरकार अपने सपने को एक शानदार उपलब्धि में बदल दिया।

Mrs India Universe Asia 2026: Durg's daughter and Raipur's daughter-in-law Deepaksha Jain created history, founder of Jainam Academy, Chhattisgarh, Khabargali

Mrs India Universe Asia 2026 के मंच पर दीपाक्षा ने दिखाया आत्मविश्वास

VMS Season 7 में दीपाक्षा जैन ने अलग-अलग राउंड में अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुति में न सिर्फ ग्लैमर और कॉन्फिडेंस दिखाई दिया, बल्कि उनके जीवन संघर्ष और पारिवारिक मूल्यों की भी झलक देखने को मिली। टैलेंट राउंड में मां और बच्चे के रिश्ते की भावुक प्रस्तुति टैलेंट राउंड में दीपाक्षा ने मां, बच्चे और परिवार के खूबसूरत रिश्ते को अपनी नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से भावनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों और निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया।

Mrs India Universe Asia 2026: Durg's daughter and Raipur's daughter-in-law Deepaksha Jain created history, founder of Jainam Academy, Chhattisgarh, Khabargali

क्रिएटिविटी राउंड में दिखाई महिला के जीवन की पूरी यात्रा

क्रिएटिविटी राउंड में दीपाक्षा ने विशेष रूप से तैयार की गई ड्रेस और प्रस्तुति के जरिए एक बेटी से पत्नी, पत्नी से मां और फिर अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करने वाली महिला की यात्रा को प्रदर्शित किया। इस प्रस्तुति में उनके परिवार, बच्चों, शिक्षा और अपने सपनों के प्रति जुनून की कहानी दिखाई दी।

Mrs India Universe Asia 2026: Durg's daughter and Raipur's daughter-in-law Deepaksha Jain created history, founder of Jainam Academy, Chhattisgarh, Khabargali

Question-Answer Round में आत्मविश्वास ने बनाई अलग पहचान

Question-Answer Round में दीपाक्षा ने अपनी स्पष्ट सोच और आत्मविश्वास के साथ प्रभावशाली जवाब दिए। इसके अलावा उनकी ग्रेसफुल वॉक , पर्सनालिटी , ड्रेसिंग सेंस और ओवरआल कॉन्फिडेंस ने भी निर्णायकों को प्रभावित किया।

Mrs India Universe Asia 2026: Durg's daughter and Raipur's daughter-in-law Deepaksha Jain created history, founder of Jainam Academy, Chhattisgarh, Khabargali

जैनम अकादमी के जरिए बच्चों के भविष्य को संवार रहीं दीपाक्षा जैन

दीपाक्षा जैन केवल ब्यूटी पेजेंट की विजेता ही नहीं हैं, बल्कि वे जैनम अकादमी की फाउंडर भी हैं। यहां वे बच्चों को शिक्षा, संस्कार और बेहतर भविष्य की दिशा देने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

50 से ज्यादा जरूरतमंद बच्चों को दे रहीं निःशुल्क शिक्षा

जैनम अकादमी के माध्यम से दीपाक्षा 50 से अधिक जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही हैं। उनका मानना है कि किसी बच्चे की आर्थिक स्थिति उसके सपनों के रास्ते में बाधा नहीं बननी चाहिए। बच्चों को पढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ वे अपने परिवार और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों को भी पूरी तरह निभा रही हैं।

Mrs India Universe Asia 2026: Durg's daughter and Raipur's daughter-in-law Deepaksha Jain created history, founder of Jainam Academy, Chhattisgarh, Khabargali

परिवार बना दीपाक्षा जैन की सफलता का सबसे मजबूत आधार

दीपाक्षा की इस उपलब्धि में उनके पति अतुल जैन, मां माया, नन्हे बेटे और पूरे परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत

खिताब जीतने के बाद घर लौटने पर दीपाक्षा जैन का परिवार और शुभचिंतकों ने बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान नन्हे बेटे द्वारा अपनी मां का स्वागत करने का भावुक पल सभी के लिए यादगार बन गया। यह पल दीपाक्षा की पूरी यात्रा और उनकी मेहनत को और खास बना गया।

​    ​​    ​Mrs India Universe Asia 2026: Durg's daughter and Raipur's daughter-in-law Deepaksha Jain created history, founder of Jainam Academy, Chhattisgarh, Khabargali

दीपाक्षा ने VMS की टीम का जताया आभार

अपनी सफलता के लिए दीपाक्षा जैन ने VMS, कविता मैम और जितेंद्र सर का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस मंच ने उन्हें अपनी कहानी, प्रतिभा और सपनों को दुनिया के सामने रखने का अवसर दिया।

जिम्मेदारियों के बीच सपनों को पूरा करने वाली महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं दीपाक्षा

दीपाक्षा जैन की कहानी केवल Mrs India Universe Asia 2026 का खिताब जीतने की कहानी नहीं है। यह उस महिला के हौसले और संघर्ष की कहानी है, जिसने परिवार की जिम्मेदारियों के बीच भी अपने सपनों को मरने नहीं दिया। दुर्ग की बेटी, रायपुर की बहू, जैनम अकादमी की फाउंडर और दो साल के बच्चे की मां दीपाक्षा जैन की यह उपलब्धि एक Crown से कहीं बढ़कर है। यह मेहनत, आत्मविश्वास और सपनों के प्रति जुनून की जीत है।

Category