नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती रेल्वे स्टेशन स्थित प्रतिमा स्थल पर मनाई गई

Netaji Subhash Chandra Bose's 125th Birth Anniversary Statue at Railway Station, Chhattisgarh Youth Service Organization, Senior Freedom Fighter Netaji Kanhaiya Lal Bazari, Govind Sharma Pammi, Jasmeet Sharma Sonu, Municipal Corporation Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

छत्तीसगढ़ युवा सेवा संगठन एवं नगर निगम रायपुर द्वारा आयोजित समारोह

Netaji Subhash Chandra Bose's 125th Birth Anniversary Statue at Railway Station, Chhattisgarh Youth Service Organization, Senior Freedom Fighter Netaji Kanhaiya Lal Bazari, Govind Sharma Pammi, Jasmeet Sharma Sonu, Municipal Corporation Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (khabargali) प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती रेल्वे स्टेशन स्थित प्रतिमा स्थल( स्थापना वर्ष 1945) पर मनाई गई। छत्तीसगढ़ युवा सेवा संगठन एवं नगर निगम रायपुर द्वारा आयोजित उक्त समारोह इस बार कोरोना काल की वजह से सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। गौरतलब है कि स्टेशन के सामने नेताजी की धोती कुर्ता पहने मूर्ति अपने आप में अकेली है, देश मे कहीं भी ऐसी मूर्ति नहीं है।

Netaji Subhash Chandra Bose's 125th Birth Anniversary Statue at Railway Station, Chhattisgarh Youth Service Organization, Senior Freedom Fighter Netaji Kanhaiya Lal Bazari, Govind Sharma Pammi, Jasmeet Sharma Sonu, Municipal Corporation Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ युवा सेवा संगठन के अध्यक्ष जसमीत शर्मा सोनू ने बताया कि हर वर्ष यह कार्यक्रम जयस्तम्भ चौक से एक फ्लैग मार्च के रुप में आरंभ होकर प्रतिमा स्थल पर पूर्ण होता है। इस वर्ष कोरोना काल की वजह से यह कार्यक्रम सिर्फ प्रतिमा स्थल पर सादगीपूर्ण तरीके से किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सुभाष बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण झण्डा वंदन तथा राष्ट्र गान हुआ। तत्पश्चात् आए हुए अतिथियों ने अपना संबोधन दिया। इस अवसर पर प्रतिमा के स्थापना करने वाले वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेता जी कन्हैया लाल बाजारी, छत्तीसगढ़ युवा सेवा संगठन के संस्थापक गोविन्द शर्मा पम्मी को स्मरण करने के साथ ही सुभाष बाबू की जीवन व उनकी जीवनी व विचारों को कहा।

Netaji Subhash Chandra Bose's 125th Birth Anniversary Statue at Railway Station, Chhattisgarh Youth Service Organization, Senior Freedom Fighter Netaji Kanhaiya Lal Bazari, Govind Sharma Pammi, Jasmeet Sharma Sonu, Municipal Corporation Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ युवा सेवा संगठन ने कोरोनो काल के चलते संक्रमण को रोकने हेतु मास्क का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा जी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे जी, संस्कृति विभाग के अध्यक्ष व पार्षद आकाश तिवारी जी, हेमू कल्याणी समिति के अध्यक्ष किशोर आहूजा जी, संगठन के अध्यक्ष जसमित शर्मा सोनू जी, कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी, टी.एस. राव सर जी, सुभाष अग्रवाल पूर्व पार्षद, गौतम शर्मा राजकुमार राठी पाण्डेय जी, भूपेन्द्र डागा, संदीप जंघेल, डॉ. उदयभान सिंह चौहान, भवानी मरकाम, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष स्वपनिल मिश्रा, निश्चय शर्मा, दीपेश कुम्भारे, तोमेश गायकवाड़, अजय कुमार, हर्ष खनूजा, यश शर्मा, सरफराज नवाज़, कुलदीप ध्रुव, दीपक मुदलियार, संजय शर्मा, लाल सिंह चौहान, उमेश जंघेल, राजा गौतम, आशीष त्रिपाठी, स्वनिल तिवारी, धीरेन्द्र पटेल, फरहान खान तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Category