नवरात्र-दिवाली की प्री-बुकिंग तेज, 15 दिन से 2 महीने तक की वेटिंग, ईवी की मांग भी बढ़ी

Pre-bookings for Navratri and Diwali are picking up pace, with waiting periods ranging from 15 days to two months; demand for EVs has also risen. raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली)  नवरात्र और दिवाली के त्योहारों से पहले राजधानी में वाहनों की खरीदारी को लेकर जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। फेस्टिव सीजन के लिए अभी से जारी प्री-बुकिंग के चलते ऑटोमोबाइल बाजार में जबर्दस्त तेजी आई है। आलम यह है कि कई लोकप्रिय मॉडल्स की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को 15 दिन से लेकर दो महीने तक का इंतजार (वेटिंग) करना पड़ रहा है। कुछ नए और हाई-डिमांड मॉडल्स के लिए तो वेटिंग पीरियड तीन महीने तक पहुंच गया है। 

19000 हजार वाहनों की बुकिंग 

खास बात यह है कि यह लंबी वेटिंग केवल इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ही नहीं, बल्कि पेट्रोल और डीजल गाड़ियों के लिए भी है। रायपुर ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आगामी त्योहारी सीजन के लिए अब तक लगभग 4000 चार पहिया और 15000 दोपहिया वाहनों की प्री-बुकिंग हो चुकी है। बुकिंग का यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। औसतन 6 लाख रुपए प्रति कार के हिसाब से देखें तो केवल कारों की बुकिंग का आंकड़ा ही 200 करोड़ रुपए को पार कर चुका है।

सप्लाई से अधिक डिमांड बैकलॉग बढ़ा

मांग में अचानक आई इस तेजी के मुकाबले कंपनियां समय पर वाहनों की सप्लाई नहीं कर पा रही हैं। ग्राहक अपनी पसंद का मॉडल, विशिष्ट वैरिएंट और मनपसंद रंग पाने के लिए पहले से ही एडवांस्ड बुकिंग करा रहे हैं, जिससे डिलीवरी का बैकलॉग बढ़ता जा रहा है। कंपनियां भी अधिकांश मॉडलों में बुकिंग मिलने के बाद ही डीलर तक सप्लाई की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही हैं।

जीएसटी राहत और डिस्काउंट से बाजार को बल

जीएसटी दरों में हुए सुधार के बाद पैसेंजर वाहनों की कीमतों में राहत मिली है, जिससे खरीदारी का माहौल काफी बेहतर हुआ है। ऑटोमोबाइल्स पर जीएसटी दरें 18 से 40 फीसदी की श्रेणी से घटकर अब संशोधित रूप में 5 से 18 फीसदी तक हो गई हैं। त्यौहारों पर मिल रहे आकर्षक ऑफर्स, एक्सचेंज स्कीम और जीएसटी राहत के कारण बिक्री को बड़ा सहारा मिला है। राज्य जीएसटी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2025 से सितंबर 2026 के बीच प्रदेश में ईंधन चलित और ईवी वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई है। इस एक साल की अवधि में कुल 8,13,373 गाड़ियों की बिक्री हुई, जिसमें 60,901 इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं।
 

Category