पीएचई मंत्री गुरू रूद्रकुमार रहेंगे त्रिपुरा प्रवास पर 

Guru rudra kumar

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए देंगे न्यौता 

रायपुर (khabargali) पीएचई मंत्री गुरू रूद्र कुमार 13 दिसम्बर शुक्रवार में त्रिपुरा राज्य के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस प्रवास के दौरान मंत्री गुरू रूद्रकुमार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री श्री बिप्लब देब को राजधानी रायपुर में 27 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सम्मिलित होने का न्यौता देंगे। 

    उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 27 से 29 दिसम्बर तक छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। इस आयोजन में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपने राज्यों के आदिवासी नृत्य दलों को महोत्सव में भेजने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य के मंत्रियों को इस आयोजन में निमंत्रण देने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस कड़ी में मंत्री गुरू रूद्रकुमार प्रतिनिधि मंडल के साथ त्रिपुरा राज्य के प्रवास पर रहेंगे। 

Category