पॉलीमर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, रात भर में बुझी, लाखों का नुकसान

Massive fire breaks out at polymer factory; extinguished overnight, causing losses worth lakhs raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी औद्योगिक इलाके में स्थित एक पॉलीमर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देर रात लगी आग से पूरी फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। कर्मचारी अपनी जान बचाकर बाहर भागे। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आगजनी को देखते हुए प्रशासनिक और फायर सेफ्टी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस के मुताबिक गजराज पॉलीमर फैक्ट्री में देर रात करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में पॉलीमर, प्लास्टिक के टैंक व अन्य चीजें बनाई जाती है। इस कारण इससे संबंधित रॉ मटैरियल व रसायन, प्लास्टिक आदि मौजूद था। इनमें आग तेजी से फैला और पूरे फैक्ट्री परिसर में फैल गई। उस फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी अपनी जान बचाकर बाहर निकल गए। आगजनी की सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आग बुझाने का कार्य शुरू हुआ।

फोम का इस्तेमाल

आगजनी से दूर तक काले धुएं का गुबार फैल गया था। आगजनी को देखते हुए पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली कराया। मौके पर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, डीआईजी होम गार्ड व एसडीआरएफ तथा निदेशक अग्निशमन सेवाएं अजातशत्रु बहादुर सिंह, निगम आयुक्त संबित मिश्रा तथा डीसीपी नॉर्थ दीपमाला कश्यप सहित अन्य अधिकारी देर रात तक रहे। पूरी रात आग बुझाने का अभियान चला। फायर बिग्रेड और निजी प्लांटों की 14 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फोम और पानी की बौछार से आग बुझा लिया गया। आगजनी से लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

कलेक्टर के साथ फेडरेशन अध्यक्ष भी रहे मौजूद

गजराज इंडस्ट्री में भीषण आगजनी के दौरान रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने पूरी रात घटनास्थल पर रहकर जिस तत्परता और कुशल नेतृत्व के साथ राहत एवं बचाव अभियान का संचालन किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री के अध्यक्ष शंकर बजाज भी पूरी रात कलेक्टर के साथ मौके पर डटे रहे और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सहयोग करते रहे। सुबह 8 बजे आग पर नियंत्रण पाने तक प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं नगर निगम की पूरी टीम लगातार जुटी रही।
 

Category