फाफाडीह भाजपा मंडल चुनाव कार्यालय का पुरंदर मिश्रा ने किया उद्घाटन

Purandar Mishra inaugurated Fafadih BJP Mandal Election Office, Raipur North Assembly, BJP candidate Purandar Mishra, Chhattisgarh Assembly Elections, Khabargali

पीली बिल्डिंग में खोला गया चुनाव कार्यालय

Purandar Mishra inaugurated Fafadih BJP Mandal Election Office, Raipur North Assembly, BJP candidate Purandar Mishra, Chhattisgarh Assembly Elections, Khabargali

रायपुर (khabargali) रायपुर उत्तर विधानसभा के अंतर्गत भाजपा मंडल फाफाडीह चुनाव कार्यालय का गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के करकमलों से उद्घाटन किया गया। स्थानीय चुनाव प्रचार की गतिविधियां अब भाजपा मंडल फाफाडीह चुनाव कार्यालय से संचालित की जाएंगी। इससे पहले पंडरी में भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा का मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया था।

Purandar Mishra inaugurated Fafadih BJP Mandal Election Office, Raipur North Assembly, BJP candidate Purandar Mishra, Chhattisgarh Assembly Elections, Khabargali

फाफाडीह स्थित पीली बिल्डिंग में भाजपा मंडल फाफाडीह चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने श्री सोनी और श्री मिश्रा सहित अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

Purandar Mishra inaugurated Fafadih BJP Mandal Election Office, Raipur North Assembly, BJP candidate Purandar Mishra, Chhattisgarh Assembly Elections, Khabargali

वहीं रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा कि, यह भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि चुनाव में जीत के हिसाब से रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। चुनावी तैयारी को और सशक्त करने के उद्देश्य से आज से भाजपा मंडल फाफाडीह के लिए पृथक चुनाव कार्यालय खोला गया है, जहां पर नियमित रूप से कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बैठक की जाएगी और चुनाव में जीत के लिए रूपरेखा बनाई जाएगी।

Purandar Mishra inaugurated Fafadih BJP Mandal Election Office, Raipur North Assembly, BJP candidate Purandar Mishra, Chhattisgarh Assembly Elections, Khabargali

भाजपा मंडल फाफाडीह चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से सांसद सुनील सोनी, विधायक संजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विधानसभा चुनाव संचालक लोकेश कावडिया, संयोजक नलिनीश ठोकने, फाफाडीह मंडल अध्यक्ष गोरेलाल नायक, मोहन चोपड़ा, महामंत्री गोपाल ठाकरे, अखिलेश पवार, शहर जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, तिलक पटेल, महेंद्र खोड़ियार, कमलेश शर्मा, पार्षदगण सूर्यकांत राठौड़, प्रमोद साहू व तिलक भाई पटेल तथा विष्णु नामदेव, गोरेलाल देवांगन, अखिलेश पवार, गोपाल ठाकरे, श्रीमति किरण सारथी, दिलीप सारथी, नरेंद्र निर्मलकर व श्रवण यदु सहित अन्य उपस्थित थे।

Category