रायपुर (खबरगली ) राजधानी के शंकर नगर (बीटीआई मैदान के सामने) स्थित सिंधु पैलेस में आज, शुक्रवार 27 फरवरी से भव्य 'श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ' का शुभारंभ होने जा रहा है। इस आध्यात्मिक आयोजन के लिए विख्यात कथावाचिका दीदी मां मंदाकिनी गुरुवार सुबह सारनाथ एक्सप्रेस से रायपुर पहुंचीं, जहां श्रीराम किंकर आध्यात्मिक मिशन के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया।
आयोजन का समय और कार्यक्रम
श्रीरामकिंकर आध्यात्मिक मिशन द्वारा आयोजित यह कथा 1 मार्च तक चलेगी। आयोजकों के अनुसार, तीनों दिन कार्यक्रमों का स्वरूप इस प्रकार रहेगा:
भक्ति सत्संग: प्रतिदिन शाम 5:30 से 6:30 बजे तक।
श्रीराम कथा: प्रतिदिन शाम 6:30 से रात्रि 8:30 बजे तक।
महाराज श्री की परंपरा का निर्वहन: दीदी मां मंदाकिनी, मानस शिरोमणि पूज्य महाराज श्री स्व. रामकिंकर जी की गौरवशाली मानस परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। वे हर वर्ष छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को श्रीरामचरितमानस के दिव्य प्रसंगों से सराबोर करने रायपुर पहुंचती हैं। स्थानीय भक्तों में इस तीन दिवसीय आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
- Log in to post comments